एजेंसी न्यूज

अमेरिका के ओहियो राज्य के नर्सिंग होम में कोविड-19 से मौत के बढ़ते मामले चिंताजनक

Bhasha

प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता मिलेनी अमातो ने कहा कि मरने वालों की संख्या में यह बढ़ोतरी पूर्व के मामलों को पिछले हफ्ते जोड़े जाने की वजह से दिख रही है।

कोविड-19 की वजह से देशभर में स्टेम सेल उपचार को लेकर चुनौतीपूर्ण हालात

Bhasha

गुरुग्राम निवासी सोनिया घक्कर के पति ल्यूकेमिया के रोगी हैं और वह अपने पति का अस्थि मज्जा (बोन मैरो) प्रतिरोपण कराने के लिए मदद की आस लगाए बैठी हैं।

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में मुंबई की इमारत का 16.38 करोड़ रुपये का हिस्सा कुर्क किया

Bhasha

ईडी ने बताया कि उसने कुर्की का एक तात्कालिक आदेश जारी किया है और इस संबंध में एजेएल तथा उसके चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) व कांग्रेस के नेता मोती लाल वोरा को नोटिस जारी किये हैं।

भंडारण टंकी से वाष्प के रिसाव के कारण हुई विशाखापत्तनम संयंत्र की दुर्घटना: एलजी पॉलिमर

Bhasha

कंपनी ने एक बयान में कहा कि शनिवार की सुबह तक संयंत्र में यथास्थिति बहाल कर ली गयी है।

शराब की ‘होम डिलीवरी’ पर फिर से विचार करें, कांग्रेस नेताओं की पत्नियों ने पंजाब के मुख्यमंत्री से कहा

Bhasha

राज्य सरकार ने कोविड-19 लॉकडाउन 3.0 के दौरान बृहस्पतिवार से शराब की ‘होम डिलीवरी’ की अनुमति दे दी है।

महाराष्टू में लॉकडाउन उल्लंघन को लेकर एक लाख से अधिक मामले दर्ज किये गये

Bhasha

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि भादंसं की धारा 188 (जनसेवक द्वारा जारी आदेश का उल्लंघन करने) को लेकर कम से कम एक लाख दो हजार मामले दर्ज किये गये हैं।

श्रमिकों को लेकर भाजपा सरकार का रवैया 'अमानवीय' : अखिलेश

Bhasha

अखिलेश ने कहा, ''कोरोना के संकट काल में बेरोजगारी के साथ असुरक्षा का दंश झेल रहे श्रमिकों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया संवेदनशून्य और अमानवीय है। उनके साथ दूसरे दर्जे के नागरिक के रूप में व्यवहार किया जा रहा है क्योंकि वे गरीब, कमजोर और असहाय हैं। अमीरों को विदेश से वापस लाने का रिकॉर्ड बनाने की चाह रखने वाली भाजपा सरकारें अगर गरीबों को भी मुफ्त में वापस घर पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाएं तो कितना अच्छा हो।''

सूरत में प्रवासी श्रमिकों और पुलिस में झड़प, सौ से अधिक हिरासत में

Bhasha

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

हरियाणा के चरखी दादरी में ट्रक चालक मिला कोरोना पॉजिटिव, चिकित्सा दल के पहुंचने से पहले ही फरार

Bhasha

जिले के झोझूकलां निवासी 29 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट शनिवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली। इसके बाद जब स्वास्थ विभाग की टीम जब संक्रमित ट्रक चालक के पास पहुंची तो उससे पहले ही वह फरार हो गया। संक्रमित व्यक्ति के नहीं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग एंव जिला प्रशासन ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। अब पुलिस उसे पकड़कर कर इलाज कराने के लिए विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है।

संकट के समय पत्रकार अधिक जिम्मेदारी से लोगों के कल्याण और एकता के लिये काम करें: डा. मनमोहन वैद्य

Bhasha

इंद्रप्रस्थ विश्व संवाद केंद्र (आईवीएसके) की ओर से देव ऋषि नारद की जयंती पर आयोजित वेबीनार संबोधन में वैद्य ने कहा कि पत्रकारों को रिपोर्टिंग करते समय हमेशा लोगों और समाज क कल्याण को ध्यान में रखना चाहिए और देश में काफी पत्रकार ऐसा करते भी हैं।

उप्र के प्रवासी श्रमिकों के लिए शनिवार शाम तक 114 विशेष रेलगाड़ियों का परिचालन

Bhasha

अपर मुख्य सचिव (गृह एवं सूचना) अवनीश कुमार अवस्थी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि उत्तर प्रदेश में अन्य राज्यों से जो प्रवासी श्रमिक आ रहे हैं, उनको लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम-11 की बैठक में समीक्षा की।

कैंसर से मां की मौत के बाद युवती ने की आत्महत्या

Bhasha

पुलिस ने शनिवार को बताया कि बुधवार को उसकी मां की मृत्यु होने के बाद से ही वह लापता थी और उसका शव शनिवार को अस्पताल के नए प्राइवेट वार्ड के पास मिला है। उन्होंने बताया कि उसकी मृत्यु इमारत से गिर कर हुई है।

तमिलनाडु सरकार ने शराब की दुकानों को बंद किये जाने संबंधी उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती दी

Bhasha

उच्च न्यायालय ने इस आधार पर शराब की दुकानों को बंद किये जाने का आदेश दिया था कि यह कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए निर्धारित दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से उल्लंघन है।

दिल्ली हिंसा: गिरफ्तार लोगों की सूची सार्वजनिक करने के सिलसिले मे उच्च न्यायालय पहुंची वृंदा करात

Bhasha

याचिका 12 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की जा सकती है।

एक लाख करोड़ रुपये की दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे परियोजना में निवेश के काफी अवसर : गडकरी

Bhasha

उन्होंने निवेशकों का आह्वान किया कि वे प्रस्तावित टाउनशिप, स्मार्ट गांव और इसके आसपास स्थापित होने वाली सुविधाओं में निवेश के लिए आगे आएं।

डब्ल्यूएचओ, संरा की डाक एजेंसी ने चेचक उन्मूलन के 40 साल पूरे होने पर स्मारक डाक टिकट जारी किया

Bhasha

मई 1980 में 33वीं वर्ल्ड हेल्थ असेंबली ने आधिकारिक रूप से घोषणा की थी, ‘‘दुनिया और उसके सारे लोग चेचक से लड़ाई जीत चुके हैं।’’

तेलंगाना पुलिस मास्क नियम के उल्लंघन को रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू करेगी

Bhasha

पुलिस महानिदेशक एम महेंद्र रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘तेलंगाना पुलिस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित फेस मास्क उल्लंघन व्यवस्था लागू करने जा रही है।’’

हैदराबाद से पैदल चलकर 29 प्रवासी मजदूर एक माह में झारखंड पहुंचे

Bhasha

एक जत्था पैदल चलकर शानिवार को झारखंड के मेदिनीनगर पहुंचा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कोविड-19 जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।

उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 1800 सक्रिय मामले

Bhasha

प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने यहां संवाददाताओं से कहा, ''आज प्रदेश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,800 है। कुल 1,399 लोग पूर्णतया उपचारित होकर अपने घरों को जा चुके हैं।''

बिजली कानूनी में प्रस्तावित संशोधनों पर अभी रोक लगाएं : पलानीस्वामी ने मोदी से कहा

Bhasha

इन संशोधनों पर पूर्व में की गई अपनी आपत्तियां दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रस्तावित संशोधित विधेयक में राज्य बिजली नियामक आयोग का गठन तय करने की राज्य सरकार की शक्तियां खत्म करने की कोशिश है जो संविधान के संघीय सिद्धांतों के खिलाफ है।

Categories