अमेरिका के ओहियो राज्य के नर्सिंग होम में कोविड-19 से मौत के बढ़ते मामले चिंताजनक
प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता मिलेनी अमातो ने कहा कि मरने वालों की संख्या में यह बढ़ोतरी पूर्व के मामलों को पिछले हफ्ते जोड़े जाने की वजह से दिख रही है।
प्रांत द्वारा इस हफ्ते जारी किये गए आकड़ों के मुताबिक, बीते तीन हफ्तों में यहां देखभाल केंद्रों में करीब 500 लोगों की मौत कोविड-19 संक्रमण के कारण हो चुकी है। यह आंकड़ा इससे पहले दो हफ्तों में आए कुल मामलों का दोगुना है।
प्रांतीय स्वास्थ्य विभाग की प्रवक्ता मिलेनी अमातो ने कहा कि मरने वालों की संख्या में यह बढ़ोतरी पूर्व के मामलों को पिछले हफ्ते जोड़े जाने की वजह से दिख रही है।
मध्य अप्रैल से नर्सिंग होम में रहने वाले और कर्मचारियों के संक्रमण के 4300 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।
हालांकि ये आंकड़े वायरस के कारण यहां नर्सिंग होम की बर्बादी की पूरी कहानी बयान नहीं करते क्योंकि ओहियो स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ बीते तीन हफ्तों के ही कुल आंकड़े जारी किये हैं।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)