एजेंसी न्यूज
‘ममता कहां हैं?’, पश्चिम बंगाल भाजपा ने पूछा सवाल
Bhashaभाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राहुल सिन्हा ने आरोप लगाया कि राज्य अभूतपूर्व स्थिति का सामना कर रहा है लेकिन मुख्य सचिव राजीव सिन्हा भी सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं।
लॉकडाउन: प्रवासी श्रमिकों को प्रवेश कराने को लेकर उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर पुलिसकर्मी भिड़े
Bhashaपुलिस के अनुसार यह झड़प शनिवार रात उत्तर प्रदेश-राजस्थान सीमा पर हुई। राजस्थान के पुलिस कर्मियों ने श्रमिकों को मागोरा थानांतर्गत जाजमपट्टी सीमा के जरिये उप्र में प्रवेश कराने की कोशिश की। आरोप है कि राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने मथुरा की सीमा पर लगा बैरियर तोड़ डाला जिससे कई श्रमिक बिना जांच के यूपी में प्रवेश कर गए। रविवार सुबह मथुरा जिले के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और भरतपुर में पुलिस के अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराया।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 102 नये मामले, 154 मरीजों को छुट्टी मिली
Bhashaस्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी बुलेटिन में बताया गया कि रविवार शाम तक 102 नये मामले संक्रमण के आये।
मरीज की जान बचाने के लिए एम्स के डॉक्टर ने उतारी पीपीई, 14 दिन के पृथक-वास में भेजा गया
Bhashaऐसा करके डॉक्टर ने अपनी सेहत और जीवन दोनों को खतरे में डाल लिया है। फिलहाल उन्हें एहतियात के तौर पर 14 दिन के पृथक-वास मे रहने की सलाह दी गई है।
महाराष्ट्र पुलिस के सम्मान में विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने बदली DP, ट्वीट कर कही ये बात
Bhashaकोहली ने मुश्किल के हर समय में नागरिकों की मदद के लिए महाराष्ट्र पुलिस की तारीफ करते हुए लोगों से सोशल मीडिया में अपनी डीपी पर पुलिस का प्रतीक चिह्न को लगाने का आग्रह किया.
अमेरिकी वित्त मंत्री ने कहा, अर्थव्यवस्था जल्द अपनी पहले की दिशा में वापसी करेगी
Bhashaउन्होंने कहा कि 2021 बेहतरीन रहेगा।
पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान ने कोविड-19 के लिए एंटीबॉडी जांच किट विकसित की
Bhashaउन्होंने कहा कि इस जांच किट के जरिए ढाई घंटे की एक पाली में 90 नमूनों की जांच की जा सकती है। ऐसे में स्वास्थ्य पेशेवर बीमारी के मद्देनजर ज्यादा तेजी से अगले जरूरी कदम उठा सकेंगे।
रीजीजू ने चरणबद्ध तरीके से प्रशिक्षण शुरू करने का दिया भरोसा, छह सदस्यीय समिति गठित
Bhashaइसके बाद खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने आश्वासन दिया कि लॉकडाउन हटने के बाद एलीट खिलाड़ी अभ्यास शुरू कर सकते हैं।
प्रवासी श्रमिकों को यूपी में प्रवेश कराने को लेकर उत्तर प्रदेश व राजस्थान पुलिस में झड़प
Bhashaपुलिस के अनुसार यह झड़प शनिवार रात मथुरा-भरतपुर सीमा पर हुई। आरोप है कि राजस्थान के पुलिसकर्मियों ने मथुरा की सीमा पर लगा बैरियर तोड़ डाला जिससे कई श्रमिक बिना जांच के मथुरा में प्रवेश कर गए। रविवार सुबह मथुरा जिले के आला अधिकारियों ने मौका मुआयना किया और भरतपुर में पुलिस के अधिकारियों से बात कर मामले को शांत कराया।
पंजाब में कोविड-19 के 61 और मामले सामने आये, कुल मामले 1823 हुए
Bhashaयहां जारी एक मेडिकल बुलेटिन के अनुसार ताजा मामलों में से 35 मामले रूपनगर, आठ-आठ मामले अमृतसर और फतेहगढ़ साहिब, सात मोहाली के और एक-एक मामले अमृतसर, कपूरथला और पटियाला के हैं।
केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के सात नए मामले, कुल मामले 20 हुए
Bhashaइन तीन लोगों को मिला कर विदेश से राज्य में लौटे कुल पांच लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं जिन्हें केन्द्र सरकार की ‘वंदे भारत मिशन’ योजना के तहत खाड़ी देश से स्वदेश वापस लाया गया है।
दिल्ली की शिक्षिका और उसके पति की कोविड-19 से मौत
Bhashaमहिला शिक्षक को दो मई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और चार मई को उसकी मौत हो गई जबकि पांच मई को आई जांच रिपोर्ट में वह संक्रमित पायी गई। बीमारी से उसके पति की तीन मई को मौत हुई थी।
भारत, चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख और उत्तर सिक्किम सेक्टर में झड़प, कई घायल
Bhashaसूत्रों ने बताया कि पहली घटना पांच मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हुई जिसमें भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई। दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
चीन ने जीता आनलाइन नेशन्स कप, भारत पांचवें स्थान पर रहा
Bhashaभारत छह टीमों की इस प्रतियोगिता में पांचवें स्थान पर रहा जबकि उसकी टीम में विश्वनाथन आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी थी।
प्रवासी मजदूरों के साथ जो कुछ हो रहा, वह हमारे समय की सबसे बड़ी मानव त्रासदी है: कांग्रेस
Bhashaकांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि प्रवासी मजदूरों की दुर्दशा को देखते हुए सरकार को उन्हें बचाना चाहिए क्योंकि उन लोगों के पास घर पहुंचने के लिये सैकड़ों किमी पैदल चलने के अलावा और कोई विकल्प नहीं है।
नेफेड ने लॉकडाउन के बीच जारी रखी है दलहन,तिलहन की खरीद
Bhashaकृषि मंत्रालय के एक बयान में कहा गया, ‘‘नौ राज्यों - आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा से 2.74 लाख टन चना खरीदा गया।’’
कोरोना संकट: अहमदाबाद में कोविड-19 के 334 ‘सुपर स्प्रेडर’ की हुई पहचान
Bhashaगुजरात के अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 334 'सुपर स्प्रेडर' (बड़ी संख्या में दूसरे लोगों को संक्रमित करने वाले) का अब तक पता चला है और इसी मुख्य वजह से 15 मई तक किराना एवं सब्जी की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी, 'सुपर-स्प्रेडर’ संक्रामक रोग वाहक हैं जो बड़ी संख्या में लोगों में संक्रमण का प्रसार कर सकते हैं .
लद्दाख और उत्तर सिक्किम सेक्टर में भारतीय एवं चीनी सैनिकों के बीच झड़प, कई घायल
Bhashaसूत्रों ने बताया कि पहली घटना में पांच मई देर शाम पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर भारतीय जवानों और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई और दोनों पक्षों के बीच गतिरोध अगली सुबह बातचीत के बाद समाप्त हुआ।
लॉकडाउन:दिल्ली के गुरुद्वारों को मिलने वाले दान में कमी आई, भोजन करने वालों की संख्या बढ़ी
Bhashaकोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार के कारण देश भर में 25 मार्च से जारी लॉकडाउन के कारण दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डीएसजीएमसी) गुरुद्वारों में करीब 50 लाख बेघर, प्रवासी अथवा बुजुर्गों को मुफ्त में खाना खिला रहा है।