एजेंसी न्यूज
सुरक्षा नियमों को लेकर जटिलताओं के कारण इंग्लैंड के गेंदबाजो की ट्रेनिंग पर वापसी टली
Bhashaमहामारी के कारण जुलाई तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट को स्थगित करने वाले इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि 30 क्रिकेटरों का समूह इन गर्मियों में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोबारा शुरू करने की योजना के लिए तैयारी करेगा।
जम्मू कश्मीर प्रशासन ने उधमपुर में पृथक केंद्रों के आसपास पाबंदियां लगाई
Bhashaअधिकारियों ने बुधवार को बताया कि उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के मंगलवार को उधमपुर रेलवे स्टेशन के दौरे के फौरन बाद ये दिशा निर्देश जारी किए गए।
पश्चिम बंगाल में दीघा से करीब 240 किलोमीटर दक्षिण में है चक्रवात ‘अम्फान’
Bhashaमौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि तूफान के केंद्र के निकट हवाओं की गति लगातार 170 से 180 किलोमीटर प्रति घंटा बनी रही जिसने बीच-बीच में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ी।
‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
Bhashaराज्य में फसल उत्पादन को प्रोत्साहित करने और किसानों को उनकी उपज का सही दाम दिलाने के लिए ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू करने का जा रही है।
ट्रक से बड़ी मात्रा में अफीम बरामद
Bhashaथरियांव थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) विनोद कुमार ने बुधवार को बताया, "शनिवार की रात हसवा पुलिस चौकी के पास नार्कोटिक्स विभाग के निरीक्षक पंकज कुमार ने ट्रक से 31 किलोग्राम अफीम बरामद की थी। इस मामले में हरियाणा निवासी चालक हर्षदीप सिंह, खलासी प्रीतपाल सिंह और झारखंड निवासी एक तस्कर शोमीदास को पकड़ा था। इन तीनों ने बरामद अफीम झारखंड निवासी तस्कर मनोज कुमार डांगी की बताई थी, लेकिन ट्रक में 60 किलोग्राम अफीम और छिपाए जाने का खुलासा नहीं किया था।"
गेंदों पर किटाणुनाशक के इस्तेमाल पर विचार को रहा है: कोनटूरिस
Bhashaक्रिकेट आस्ट्रेलिया के खेल विज्ञान और खेल दवा प्रबंधक एलेक्स कोनटूरिस ने कहा कि उन्होंने खिलाड़ियों की ट्रेनिंग पर सुरक्षित वापसी के लिए नियम तैयार किए हैं। प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के हालांकि इस साल की दूसरी छमाही में ही खेले जाने की संभावना है।
हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन कोरोना वायरस से बचाव का एक तरीका: डोनाल्ड ट्रंप
Bhashaअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मलेरिया के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन लेने के लिए हो रही आलोचना पर अपने जवाब में इसे कोरोना वायरस के ‘बचाव का एक तरीका’ बताया. ट्रम्प ने खुलासा किया था कि वह इस जानलेवा संक्रमण से बचने के लिए यह दवा ले रहे हैं.
‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ शुरू करेगी छत्तीसगढ़ सरकार
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना किसानों को खेती-किसानी के लिए प्रोत्साहित करने की देश में अपने तरह की एक बड़ी योजना है। योजना के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सहित राज्य के मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि और किसान वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए शामिल होंगे।
गोवा में दो और लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, 41 लोगों का इलाज जारी
Bhashaगोवा में भारतीय तटरक्षक बल का एक अधिकारी और एक अन्य महिला कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं. राज्य में कुल 41 संक्रमितों का इलाज चल रहा है. स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि तटरक्षबल बल का अधिकारी मुंबई से गोवा आए 11 सदस्यीय दल का हिस्सा था.
बीसीसीआई के फिलहाल सीएफओ को नियुक्त करने की संभावना नहीं
Bhashaबीसीसीआई सीईओ राहुल जोहरी को अपना इस्तीफा वापस लेने और कार्यकाल पूरा (2021) होने तक काम करने को कहा गया है लेकिन पता चला है कि आला अधिकारियों का मानना है कि सीएफओ की तुरंत नियुक्ति करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कोषाध्यक्ष जिम्मेदारी निभा रहा है।
देश में 24 घंटे में आए कोविड-19 के रिकॉर्ड 5,611 मामले, अब तक कुल 3,303 लोगों की मौत
Bhashaमंत्रालय ने कहा कि देशभर में 61,149 संक्रमित व्यक्तियों का इलाज चल रहा है जबकि 42,297 लोग स्वस्थ हो चुके हैं तथा एक मरीज देश से बाहर चला गया।
साई इंग वेन ने ताइवान की राष्ट्रपति के रूप में की दूसरे कार्यकाल की शुरुआत
Bhashaहांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर चीनी कार्रवाई के बाद हुए चुनाव में साई ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत ने दर्शा दिया है कि ताइवान के लोग चीन का शासन स्वीकार करने के खिलाफ है।
मुंबई से लौटे छह लोग कोरोना वायरस से संक्रमित, संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 99 हुई
Bhashaअधिकारियों ने बुधवार को बताया कि संक्रमित पाए गए छह लोगों में से तीन लोग एक ही परिवार के सदस्य हैं।
अकोला में तेल फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं
Bhashaदमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
खिलाड़ियों के संपर्क में नहीं था कोरोना वायरस पॉजिटिव रसोइया, साइ केंद्र में ही रहेंगे हॉकी खिलाड़ी
Bhashaशीर्ष अधिकारी के अनुसार रसोइये का दिल का दौरा पड़ने से निधन हुआ और बाद में वह कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया। अधिकारी ने हालांकि कहा कि डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि मृतक को खिलाड़ियों के रहने के स्थान पर जाने की स्वीकृति नहीं थी।
मेघालय में चेन्नई से लौटा शख्स कोविड-19 से संक्रमित
Bhashaमुख्यमंत्री कोनराड के संगमा ने यह जानकारी दी।
शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक बढ़ा, निफ्टी ने 8,950 का स्तर छुआ
Bhashaसेंसेक्स 30,524.53 के ऊपरी स्तर को छूने के बाद 217.69 अंक या 0.72 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,413.56 पर कारोबार कर रहा था।
गुरुग्राम से अपने घायल पिता को साइकिल पर बैठा 15 वर्षीय लड़की बिहार के दरभंगा पहुंची, लॉकडाउन के चलते 1200 किलोमीटर का सफर किया तय
Bhashaलॉकडाउन के दौरान प्रवासी कामगारों के हौसले की एक कहानी बिहार से सामने आई जब हरियाणा के गुरुग्राम से अपने पिता को साइकिल पर बैठा 15 साल की एक लड़की बिहार के दरभंगा पहुंच गई. दरभंगा जिला के सिंहवाड़ा प्रखण्ड के सिरहुल्ली गांव निवासी मोहन पासवान गुरुग्राम में रहकर टेम्पो चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण किया करते थे पर इसी बीच वे दुर्घटना के शिकार हो गए.
अमेरिका को चीन पर निर्भरता समाप्त करनी चाहिए: हेली
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की पूर्व राजदूत हेली ने कहा, ‘‘बीजिंग ने मुक्त बाजार का दुरुपयोग करके उसे समाप्त किया, ऐसे में अमेरिका को राष्ट्रीय सुरक्षा एवं स्वतंत्रता की रक्षा के लिए मुक्त बाजार को नियंत्रित करके इसे मजबूत करना चाहिए।’’