साई इंग वेन ने ताइवान की राष्ट्रपति के रूप में की दूसरे कार्यकाल की शुरुआत

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर चीनी कार्रवाई के बाद हुए चुनाव में साई ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत ने दर्शा दिया है कि ताइवान के लोग चीन का शासन स्वीकार करने के खिलाफ है।

साई सत्तारूढ़ ‘डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी’ का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो ताइवान की औपचारिक आजादी की पक्षधर है जबकि चीन इसके खिलाफ है और उसका कहना है कि वह इसे रोकने के लिए बलप्रयोग से भी नहीं चूकेगा।

हांगकांग में लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों पर चीनी कार्रवाई के बाद हुए चुनाव में साई ने शानदार जीत हासिल की थी। इस जीत ने दर्शा दिया है कि ताइवान के लोग चीन का शासन स्वीकार करने के खिलाफ है।

साई (63) राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल की शुरुआत करने के मौके पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम के बाद देश को संबोधित करेंगी।

साई एशिया की एकमात्र आधुनिक महिला नेता हैं, जो किसी राजनीतिक परिवार का हिस्सा न होने के बावजूद शीर्ष पद पर पहुंची हैं।

इस कार्यक्रम में ताइवान के 15 औपचारिक राजनयिक सहयोगियों के प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

अमेरिका के ताइवान के साथ अनौपचारिक लेकिन मजबूत संबंध हैं और यह द्वीप चीन के सैन्य खतरों के विरुद्ध उसके लिए सैन्य समर्थन का मुख्य स्रोत है।

कार्यक्रम में साई के संबोधन से पहले अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ का बधाई संदेश पढ़ा गया जिसमें उन्होंने साई के ‘‘साहस और उनके नेतृत्व’’ की सराहना की।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू