अकोला में तेल फैक्टरी में आग, कोई हताहत नहीं

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

जमात

अकोला, 20 मई महाराष्ट्र के अकोला जिले में मंगलवार रात तेल की एक फैक्टरी में आग लगने से पूरा परिसर जलकर खाक हो गया।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात को करीब आठ बजे यहां महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) इलाके में स्थित एक निजी ईकाई में आग लग गई।

उन्होंने बताया कि इन्वर्टरों और ऑटोमोबाइल में इस्तेमाल किया जाने वाला तेल इस फैक्टरी में बनता है।

अधिकारी ने बताया कि दमकलकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

उन्होंने बताया कि आग में परिसरों में रखा तेल और अन्य सामान पूरी तरह से नष्ट हो गया।

एमआईडीसी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू