एजेंसी न्यूज

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 189 नए मामले, आंकड़ा 6,170 तक पहुंचा

Bhasha

यह जानकारी मध्य प्रदेश के एक अधिकारी ने दी है।

रिलायंस इंस्ट्रीज के ‘राइट एनटाइटलमेंट’ की तीसरे दिन भी जोरदार मांग

Bhasha

पेट्रोलियम से लेकर दूरंसचार तक विविध कारोबार करने वाली कंपनी आरआईएल ने 53,125 करोड़ रुपये के राइट इश्यू की घोषणा की है। यह राइट इश्यू बुधवार को शेयरधारकों की खरीदारी के लिये खुल गया है।

घरेलू विमान सेवाएं फिर से शुरू करने को लेकर पूरी तरह तैयार हैं एयरलाइन कंपनियां

Bhasha

‘विस्तार’(एयरलाइन्स) ने शुक्रवार को कहा कि अगले कुछ हफ्तों के लिए उसकी सेवाएं कुछ ही स्थानों के लिए होंगी और वह देश के 24 शहरों तक ही विमानों का संचालन करेगी।

चीन ने हांगकांग के प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई के लिए भारत का समर्थन मांगा

Bhasha

किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिक्रिया की धार को कुंद करने के लिए चीन ने नये मसौदा कानून के कारणों को स्पष्ट करते हुए भारत एवं अन्य देशों को पत्र लिखा है और कहा है कि ‘हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा बनाये रखना विशुद्ध रूप से चीन का अंदरूनी विषय है।’

कई राज्यों में एमएसपी पर सरसों की सरकारी खरीद शुरु होने से भाव में सुधार

Bhasha

बाजार सूत्रों ने कहा कि सोयाबीन का एमएसपी 3,700 रुपये क्विन्टल है जबकि इंदौर वायदा कारोबार में जुलाई अनुबंध का भाव 3,650 रुपये (सारे खर्च समेत) बोला गया है। बिजाई मौसम करीब है ऐसे में भाव नीचे होने से नई बिजाई प्रभावित हो सकती है। सोयाबीन हाजिर भाव 3,900 रुपये क्विन्टल है। इसी तरह जयपुर के वायदा कारोबार में सरसों के जुलाई अनुबंध का भाव 4,307 रुपये क्विन्टल बोला गया।

राज्पाल ने विश्वविद्यालयों में अंतिम वर्ष की परीक्षा का समर्थन किया, मंत्री के पत्र पर जताई आपत्ति

Bhasha

मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में कोश्यारी ने कहा, ‘‘ विश्वविद्यालयों द्वारा वार्षिक परीक्षा का आयोजन नहीं करना विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशानिर्देशों का उल्लंघन करने के बराबर है।’’

अदालत ने कोविड-19 के कारण किरायेदारों के किराया रोकने से निपटने के लिये तय किया पैमाना

Bhasha

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने खान मार्केट के कुछ किरायेदारों की याचिका को खारिज करते हुए ये पैमाने तय किये। इन याचिकाकर्ताओं ने किराये का भुगतान स्थगित किये जाने की मांग की थी क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण वे परिसर का इस्तेमाल नहीं कर पाए थे। न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि वे दुकान खाली करने के आदेश होने के बावजूद दुकान खाली करने को राजी नहीं हैं।

कर्नाटक सरकार 31 मई तक श्रमिक ट्रेनों का खर्च उठाएगी

Bhasha

कर्नाटक सरकार ने शुक्रवार को कहा कि वह 31 मई तक श्रमिक ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों और फंसे हुए लोगों की संबंधित राज्यों की यात्रा का खर्च उठाएगी. मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने ट्वीट किया कि सरकार ने उन प्रवासी मजदूरों की याचिका पर विचार किया है जो अपने घर जाने के लिए यात्रा का खर्च उठाने में सक्षम नहीं हैं.

प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात प्रभावित बंगाल, ओडिशा को 1,500 करोड़ रुपये की राहत दी

Bhasha

इस चक्रवात के कारण कम से कम 80 लोगों की जान चली गई, हजारों हेक्टेयर जमीन में तैयार फसलें बर्बाद हो गईं और अवसंरचनाएं क्षतिग्रस्त हो गईं।

अदालत ने गर्भवती महिलाओं की मदद को लेकर सरकार के कदम पर संतोष जताया

Bhasha

मुख्य न्यायाधीश दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति एस एस शिंदे की पीठ ने शहर के निवासी मोहिउद्दीन वैद की एक याचिका का निपटारा कर दिया ।

कर्ज किस्त चुकाने से और तीन माह की छूट कस विमानन कंपनियों को होगा लाभ: पुरी

Bhasha

भारतीय रिजर्व बैंक ने कोविड-19 संकट के मद्देनजर कर्जदारों को ऋण की किस्त का भुगतान और तीन महीने तक नहीं करने की छूट दी है। अब भुगतान छूट की सीमा को बढ़ाकर 31 अगस्त, 2020 कर दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से लागू राष्ट्रव्यापी बद से विमानन क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके चलते उड़ानें बंद हैं। लगभग सभी एयरलाइंस कंपनियों ने या तो अपने कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया है, या उनके वेतन में कटौती की है। इसके अलावा कर्मचारियों को बिना वेतन अवकाश पर भी भेजा गया है।

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 39 नए मामले

Bhasha

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (एनएचसी) ने शुक्रवार को कहा कि बृहस्पतिवार को सामने आए संक्रमण के 39 मामलों में से 35 में लक्षण नहीं दिख रहे हैं।

लॉकडाउन : अदालत ने पेरोल बढ़ाने की अरुण गवली की याचिका खारिज की

Bhasha

गवली, 2008 के हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहा है और नागपुर केंद्रीय कारागर में बंद था।

उच्च न्यायालय ने पूर्व प्राध्यापक साईबाबा को पैरोल देने से इंकार किया

Bhasha

माओवादियों से संबंध रखने के आरोप में आजीवन कारावास की सजा काट रहे साईबाबा ने अपनी बीमार मां को देखने के लिए पैरोल का अनुरोध किया था।

अम्फान चक्रवात: इरडा ने बीमा कंपनियों को दावे जल्द निपटाने को कहा

Bhasha

चक्रवात अम्फान के कारण पश्चिम बंगाल में दर्जनों लोगों की मौत हो गयी और हजारों लोग बेघर हो गये। यह चक्रवात राज्य के कई हिस्सों में कहर बरपा चुका है। इसके कारण पुल बह गये और निचले इलाकों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

अदालत का नागपुर को कोविड-19 रेड जोन घोषित करने वाले आदेश पर रोक लगाने से इनकार

Bhasha

न्यायमूर्ति रवि देशपांडे और न्यायमूर्ति अमित बोरकर की खंड पीठ दर्पण सेल्स कॉर्पोरेशन और साइ कलेक्शन द्वारा दाखिल दो याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी जिसमें नागपुर महानगरपालिका आयुक्त तुकाराम मुंधे की चार मई की अधिसूचना को चुनौती दी गई। इस अधिसूचना में शहर को कोविड-19 रेड जोन घोषित किया गया था।

महिला पत्रकार संगठन ने पत्रकार को मातृत्व अवकाश नहीं देने की निंदा की

Bhasha

नेटवर्क ने राष्ट्रीय महिला आयोग और असम राज्य महिला आयोग से इस मुद्दे पर तत्काल संज्ञान लेने के लिए कहा है।

झारखंड में भूख से मौत का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा-मरांडी

Bhasha

मरांडी ने लिखा, ‘‘झारखंड प्रदेश में भूख से मौत पहले भी होती रही है। यह सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जैसी खबरें आ रही है कि आपकी सरकार गठन के पांच माहीने में अब तक 8-9 लोगों की मौत भूख से हो चुकी है।’’

विपक्ष चाहता है कि कोविड-19 पर प्रधानमंत्री सभी पार्टियों से बातचीत करें :शरद पवार

Bhasha

पवार ने 22 विपक्षी दलों के नेताओं की वीडियो कांफ्रेंस के बाद सिलसिलेवार ट्वीट में कहा कि उनका (विपक्षी दलों का) मानना है कि यह ‘‘दिखावा करने का, या खुद को दूसरों से श्रेष्ठ दिखाने का’’ वक्त नहीं है।

क्या निजी पक्ष द्वारा अधिनियमों का प्रकाशन सरकार के कापीराइट का अतिक्रमण है?:न्यायालय

Bhasha

प्रधान न्यायाधीश एस ए बोबडे, न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना और न्यायमूर्ति ऋषिकेश राय की पीठ ने वीडियो कांफ्रेन्सिंग के माध्यम से इस संबंध में दायर एक याचिका पर सुनवाई के दौरान केन्द्र को नोटिस जारी किया।

Categories