एजेंसी न्यूज
भारत के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पुजारा को आउट करने का तरीका ढूढना होगा
Bhashaपुजारा 2018-19 के दौरें पर शानदार लय में थे। कमिंस को यह अच्छे से याद है कि उनकी बल्लेबाजी के दम पर भारतीय टीम ने टेस्ट श्रृंखला 2-1 से अपने नाम की थी।
संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने पाकिस्तान विमान दुर्घटना में 97 लोगों की मौत पर जताया शोक
Bhashaसंयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंतोनियो गुतारेस ने ईद की छुट्टियों से ठीक पहले पाकिस्तान में भीषण विमान दुर्घटना में 97 लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया है. उन्होंने कहा हम समझते हैं कि कई यात्री घर जा रहे थे जो इस त्रासदी को बढ़ा देता है. हमारी संवेदनाएं सरकार और पाकिस्तान के लोगों के साथ ही पीड़ितों के परिवारों के प्रति भी हैं.
ICMR ने हाइड्रॉक्सीक्लोरोक्वीन के इस्तेमाल पर संशोधित परामर्श किया जारी
Bhashaसरकार ने शुक्रवार को एक संशोधित परामर्श जारी कर गैर कोविड-19 अस्पतालों में काम कर रहे बिना लक्षण वाले स्वास्थ्यसेवा कर्मियों, निरुद्ध क्षेत्रों में निगरानी ड्यूटी पर तैनात कर्मियों और कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने संबंधी गतिविधियों में शामिल अर्द्धसैन्य बलों को रोग निरोधक दवा के तौर पर हाइडॉक्सीक्लोरोक्वीन का इस्तेमाल करने की सिफारिश की है.
अस्थि विसर्जन के लिए नि:शुल्क बसें, राजस्थान और उत्तराखंड सरकार में बनी सहमति
Bhashaअधिकारियों ने बताया कि राजस्थान सरकार के आग्रह पर उत्तराखंड सरकार ने अस्थि विसर्जन के लिए बसों के आवागमन की सहमति दे दी है। इससे शोक संतप्त परिजन अस्थि विसर्जन स्थलों पर जा सकेंगे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की मजदूरों से मुलाकात पर डॉक्यूमेंट्री की गई जारी, देखें वीडियो
Bhashaकांग्रेस ने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रवासी श्रमिकों से पिछले दिनों हुई मुलाकात पर एक डॉक्यूमेंट्री शनिवार को जारी की जिसमें गांधी ने कोरोना वायरस महामारी में मुश्किल का सामना कर रहे करोड़ों परिवारों के लिए न्याय की मांग करते हुए प्रत्येक को 7500 रुपये देने की पैरवी की है.
मणिपुर लौट रहे जो लोगों को क्वारंटाइन में रहना अनिवार्य, नियमों का पालन नहीं करने पर भेज दिया जाएगा जेल: CM एन बीरेन सिंह
Bhashaमणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा है कि देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों से राज्य लौट रहे लोगों को अनिवार्य रूप से पृथक-वास में रहना होगा और ऐसा नहीं करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकारी आरआईएमएस और जेएनआईएमस अस्पतालों की प्रयोगशालाओं में हर रोज 200 से 300 नमूनों की जांच की जा रही है.
कोरोना वायरस : इंदौर में 3,000 के करीब पहुंच रही संक्रमितों की संख्या, 111 मरीजों की मौत
Bhashaमुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने शनिवार को यह जानकारी दी।
ट्रंप के अमेरिकी-अफ्रीकी समर्थकों पर मैंने ‘‘बिना सोझे-समझे’’ की टिप्पणी: बाइडेन
Bhashaइससे पहले बाइडेन ने कहा था कि अफ्रीकी मूल के जो अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन करते हैं वे “अश्वेत नहीं हैं”। बाइडेन की इस टिप्पणी ने यह विवाद खड़ा कर दिया कि क्या वे उनकी हार-जीत का फैसला करने वाले मतदाताओं को नीचा दिखाने की कोशिश कर रहे हैं।
हमीरपुर: चार दिन पहले लापता हुई युवती का शव जंगल से बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार
Bhashaजिले में चार दिन पहले लापता हुई एक युवती का क्षत-विक्षत शव पुलिस ने जंगल की झाड़ियों से बरामद किया और इस सिलसिले में एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया. ग्रामीणों की सूचना पर 20 साल की युवती का शव यमुना नदी के किनारे जंगल की झाड़ियों से बरामद किया गया जिसकी शिनाख्त बड़ागांव निवासी हरदौल निषाद की बेटी ललिता के रूप में हुई है.
SC के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में द्रमुक नेता आर एस भारती गिरफ्तार
Bhashaद्रमुक नेता एवं राज्यसभा सदस्य आर एस भारती को कुछ माह पहले एक विशेष समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया. पार्टी के वरिष्ठ नेता भारती ने यहां संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने मीडिया में सामने आए एक मामले पर प्रतिक्रिया दी थी और यह बात हुए 100 से अधिक दिन बीत चुके हैं.
परिवार हिरासत केंद्रों से बच्चों और परिवारों को क्यों नहीं छोड़ा जा रहा: अमेरिकी संघीय अदालत
Bhashaअमेरिका आव्रजन और सीमाशुल्क प्रवर्तन (आईसीई) की बच्चों के माता-पिता से कथित तौर पर यह पूछने पर आलोचना हो रही है कि क्या वे अपने बगैर बच्चों को छोड़े जाने की अनुमति दे सकते हैं।
लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध बढ़े : महराष्ट्र के गृह मंत्री
Bhashaमंत्री ने यह भी कहा कि महाराष्ट्र के साइबर विभाग ने इस संबंध में अभी तक 410 मामले दर्ज किए हैं और 213 लोगों को गिरफ्तार किया है।
लॉकडाउन के कारण कोरोना वायरस से मृत्यु कुछ इलाकों तक सीमित रही: सरकार
Bhashaकोरोना वायरस महामारी को फैलने से रोकने के लिए लागू लॉकडाउन के कारण देश में इस संक्रमण से होने वाली मौतें कुछ ही इलाकों में खासकर शहरी इलाकों तक सीमित रही. सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी . सरकार ने कहा कि अगर लॉकडाउन लागू नहीं किया जाता तो कोविड-19 के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी होती.
श्रमिक विशेष ट्रेन चेन्नई से 1,400 से अधिक लोगों को लेकर नगालैंड पहुंची
Bhashaएक अधिकारी ने बताया कि विशेष ट्रेन मंगलवार रात को दक्षिणी महानगर से रवाना हुई थी और शुक्रवार शाम को यहां पहुंची।
COVID-19: मुंबई से लौटे चार और लोग हिमाचल प्रदेश में पाए गए कोरोना संक्रमित
Bhashaमुंबई से लौटे चार और लोग मंडी जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और इसके साथ ही हिमाचल प्रदेश में इस घातक वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर शनिवार को 173 हो गई. अधिकारियों ने बताया कि राज्य में संक्रमित 110 लोगों का अभी उपचार किया जा रहा है और 59 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हो चुके हैं. राज्य में संक्रमण के सबसे अधिक मामले हमीरपुर में सामने आए हैं.
पाकिस्तान विमान हादसे में 97 लोगों की मौत, दो लोग चमत्कारिक रूप से बचे
Bhashaगौरतलब है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
मेक्सिको की जेल में कैदियों के बीच ‘लड़ाई’, सात लोगों की मौत
Bhashaजेल के निदेशक जोस एंतोनियो पेरेज ने कहा, ‘‘जेल में कोई दंगा नहीं हुआ।’’
कुरैशी ने संयुक्त राष्ट्र प्रमुख से कश्मीर की स्थिति पर चर्चा करने की अपील की
Bhashaस्थानीय निवास (डोमिसाइल) संबंधी कानून के तहत, वे सभी व्यक्ति और उनके बच्चे जो जम्मू-कश्मीर में 15 साल रहे हों या सात साल तक पढ़ाई की हो और केंद्र शासित प्रदेश के किसी शैक्षणिक संस्थान से 10वीं या 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए हों, वे सभी स्थानीय निवासी माने जाने के पात्र होंगे।
COVID-19 महामारी के बीच अमेरिका में भारतीय छात्रों के लिए किया गया ऑनलाइन 'कॉन्वोकेशन' का आयोजन
Bhashaकोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच हजारों भारतीय छात्र अमेरिका तथा भारत में अपने दोस्तों और परिवारों के साथ शुक्रवार को अनोखे ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में शामिल हुए. यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया बर्केले स्कूल ऑफ लॉ से स्नातक करने वाले विस्मय मल्कान ने कहा कि विदेश में पढ़ना कई छात्रों का सपना होता है.
Pakistan Plane Crash: कराची के रिहाइशी इलाके में गिरा PIA विमान, दुर्घटना में 97 की मौत
Bhashaपाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का एक यात्री विमान शुक्रवार को यहां जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे कम से कम 97 लोगों के मारे जाने की खबर है. विमान में 99 लोग सवार थे. उन्होंने कहा कि यात्रियों में 31 महिलाएं और नौ बच्चे थे. पाकिस्तान के गृह मंत्रालय ने 22 मई से 27 मई तक ईद की छुट्टियों की घोषणा की.