एजेंसी न्यूज

भाजपा नेता दिलीप घोष को चक्रवात प्रभावित इलाकों में जाने से रोका गया

Bhasha

घोष चक्रवात अम्फान प्रभावित इलाकों में शामिल कैनिंग और बासंती में राहत सामग्री ले कर जा रहे थे तभी जिले के गराई इलाके के धलाई पुल के पास पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

कोविड-19: उत्तराखंड में बीस नए मामले, एक संक्रमित की मौत

Bhasha

ऋषिकेश स्थित एम्स में कोरोना वायरस से संक्रमित एक व्यक्ति की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में चार विकासखंड रेड जोन में, 44 निषेध क्षेत्र भी घोषित

Bhasha

राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी विकासखंडों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकृत किया है। विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है।

श्रमिक ट्रेन में पानी न होने पर उन्नाव रेलवे स्टेशन पर हंगामा

Bhasha

यात्रियों की नाराजगी देख जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर किसी तरह ट्रेन को आगे के लिए रवाना करवाया।

कोविड-19 टीके के पहले मानव परीक्षण ने इसे सुरक्षित पाया, प्रतिरोधक प्रतिक्रिया उत्पन्न की

Bhasha

‘द लांसेट’ पत्रिका में प्रकाशित एक नये अनुसंधान में यह दावा किया गया है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का ऐलान- सितंबर से होगा 'हुनर हाट' का आयोजन, 'लोकल से ग्लोबल' होगी थीम

Bhasha

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने शनिवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर ‘हुनर हाट’ का आयोजन सितंबर महीने में होगा और यह लोकल से ग्लोबल थीम पर आधारित होगा. उल्लेखनीय है कि फरवरी, 2020 में इंडिया गेट पर आयोजित हुनर हाट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अचानक पहुंच कर दस्तकारों-शिल्पकारों की हौसलाअफजाई की थी.

न्यूज चैनल के कर्मचारियों के संक्रमित होने की अफवाह फैलाने के आरोप में सैन्य अधिकारी गिरफ्तार

Bhasha

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि सेक्टर-85 स्थित एक निजी चैनल में काम करने वाले राहुल खन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि, राजेश नामक व्यक्ति ने अपने फेसबुक अकाउंट पर 20 मई को एक विवादित पोस्ट डाला। जिसमें उसने लिखा कि एक चैनल के बाद अब दूसरे चैनल के 19 कर्मचारी संक्रमित पाए गए हैं। यदि कोई संबंधित चैनल का कर्मचारी किसी के आसपास रहता है, तो उससे दूरी बनाएं।

बिजनौर में मुंबई से लौटे पति-पत्नी समेत नौ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित

Bhasha

एसीएमओ एवं नोडल (कोविड 19) अधिकारी डॉ. पी. आर. नायर के अनुसार शुक्रवार मिली रिपोर्ट मे शेरकोट कस्बे में मिर्जापुर गांव के पति-पत्नी और स्योहारा के किवाड़ गांव के एक निवासी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

पाक विमान हादसा: बुरी तरह जले शवों की पहचान डीएनए जांच से होगी

Bhasha

हवाईअड्डे के पास घनी आबादी वाले रिहाइशी इलाके में शुक्रवार को पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 97 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका से विशेषज्ञों ने की यूएससीआईआरएफ की सिफारिशें लागू करने की अपील

Bhasha

अमेरिकी आयोग ने पिछले महीने विदेश मंत्रालय से भारत समेत 14 देशों को ‘खास चिंता वाले देशों’ (सीपीसी) के रूप में नामित करने की सिफारिश की थी और आरोप लगाया था कि इन देशों में धार्मिक अल्पसंख्यकों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं।

भारतीय-अमेरिकियों ने ओसीआई कार्डधारकों पर यात्रा अंकुशों में ढील का स्वागत किया

Bhasha

ओसीआई कार्ड वैश्विक स्तर पर भारतीय मूल के लोगों को जारी किया जाता है। इन लोगों को वोट देने तथा सरकारी सेवा का हिस्सा बनने और कृषि भूमि खरीदने के अधिकार नहीं होता। हालांकि, इसके अलावा इन्हें भारतीय नागरिकों की तरह ही सभी अधिकार होते हैं।

शशिकांत दास सरकार से अपना फर्ज निभाने और राजकोषीय उपाय करने के लिए कहें: चिदंबरम

Bhasha

पूर्व वित्त मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास का कहना है कि मांग बुरी तरह से प्रभावित है, वित्त वर्ष 2020-21 में विकास दर नकारात्मक रह सकती है। ऐसे में फिर क्यों वह अर्थव्यवस्था में और पूंजी डाल रहे हैं? उन्हें सरकार से खुलकर कह देना चाहिए कि वह अपनी ड्यूटी करे, राजकोषीय उपाय करे।’’

ओडिशा में कोविड-19 के 80 नए मामले सामने आए

Bhasha

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नए मरीजों में से 71 मरीज राज्य के विभिन्न हिस्सों में पृथक-वास केंद्रों में से सामने आए हैं।

गुजरात : कैडिला फार्मा के तीन कर्मचारियों की कोरोना से मौत

Bhasha

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि मृतक कंपनी के उत्पादन एवं पैकेजिंग विभाग के कर्मचारी थे।

पश्चिम बंगाल में चक्रवात 'अम्फान' से मृतकों की संख्या हुई 85, बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर प्रदर्शन

Bhasha

पश्चिम बंगाल में चक्रवात अम्फान के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 85 हो गई है. वहीं कोलकाता में नाराज लोगों ने तीन दिन बाद भी स्थिति सामान्य कर पाने में प्रशासन की विफलता के खिलाफ प्रदर्शन किया और शहर के विभिन्न हिस्सों में सड़कों को बाधित कर दिया.

अमेरिका में शिक्षित विदेशी युवाओं को प्राथमिकता देने वाला एच-1बी विधेयक अमेरिकी कांग्रेस में पेश

Bhasha

यह विधेयक देश में पहले से मौजूद भारतीय छात्रों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है क्योंकि इसमें अमेरिका में शिक्षित मेधावी विदेशी युवाओं को प्राथमिकता देने की बात की गयी है।

आईपीएल विश्व कप के बाद दुनिया का सर्वश्रेष्ठ टूर्नामेंट : बटलर

Bhasha

बटलर ने कहा कि वह इस साल के आईपीएल चरण का हिस्सा बनने के लिये बेताब हैं जिसे कोविड-19 महामारी के कारण अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिया गया है।

बंगाल ने ‘अम्फान’ के मद्देनजर रेलवे से 26 मई तक श्रमिक स्पेशल ट्रेनें राज्य में नहीं भेजने को कहा

Bhasha

पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव राजीव सिन्हा की तरफ से रेलवे बोर्ड के प्रमुख वी के यादव को 22 मई को लिखे गए पत्र में कहा गया कि राज्य 20 और 21 मई को महा चक्रवात ‘अम्फान’ से बुरी तरह प्रभावित हुआ है जिससे अवसंरचना को अत्यंत नुकसान हुआ है।

चीन में 28 और ऐसे लोग कोरोना वारयस से संक्रमित जिनमें नहीं पाए गए बीमारी के लक्षण

Bhasha

चीन में कोरोना वायरस संक्रमण के 28 ऐसे नए मामले सामने आए हैं, जिनमें संक्रमित व्यक्तियों में बीमारी के लक्षण नहीं दिख रहे हैं. इनमें से अधिकतर मामले वुहान में सामने आए हैं. स्थानीय स्वास्थ्य प्राधिकारी यह सुनिश्चित करने के लिए वुहान की एक करोड़ 12 लाख की आबादी की जांच करा रहे हैं कि यह संक्रमण दोबारा जोर न पकड़ सके.

देश में कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,654 नए मामले, 137 मरीजों की मौत के साथ मृतक संख्या 3,720 पर पहुंची

Bhasha

लगातार दूसरे दिन इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण के मामले सामने आए हैं।

Categories