एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 105 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,446 हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
जरुरी जानकारी | नये आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित, एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल चुकाया तो रिटर्न भरना जरूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2019-2020 की आय का ब्योरा देने वाले नये आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। सरकार ने इसके साथ ही उन लोगों के लिये आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी कर दिया है जिनका पिछले वित्त वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आया, उनके चालू खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की जमा रही या फिर जिन्होंने वर्ष के दौरान विदेशी यात्रा में दो लाख रुपये से अधिक खर्च किया।
देश की खबरें | हरियाणा और पंजाब में बारिश के बाद पारे में गिरावट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चंडीगढ़ समेत हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में रविवार को बारिश हुई जिसके बाद मौसम ने करवट ली और लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई।
देश की खबरें | कोविड-19 : मेघालय ने छह जून तक लॉकडाउन बढ़ाया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय सरकार ने जारी लॉकडाउन को वर्तमान पाबंदियों के साथ ही छह जून तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दैनिक जरूरतों का सामान बेचने वाली दुकानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों को भी खोलने की अनुमति रहेगी।
देश की खबरें | केन्द्र सरकार आर्थिक नीति को लेकर राज्य सरकारों पर हुक्म चलाने का प्रयास कर रही है: कांग्रेस सांसद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा ने रविवार को आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार आर्थिक नीति को लेकर राज्य सरकारों पर हुक्म चलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने आगाह किया कि ऐसा कोई भी प्रयास लोगों के बीच आक्रोश पैदा कर सकता है।
देश की खबरें | बंगाल में 30 जून तक बंद रहेंगे कॉलेज, विश्वविद्यालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को घोषणा की कि राज्य में कॉलेज और विश्वविद्यालय 30 जून तक बंद रहेंगे।
देश की खबरें | ग्रामीण क्षेत्रों के डॉक्टरों को प्रोत्साहन देने की अनिच्छा पर बिहार सरकार को उच्च न्यायालय की फटकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार सरकार की इस दलील पर पटना उच्च न्यायालय ने उसे फटकार लगाई कि ग्रामीण इलाकों में सेवारत डॉक्टरों को स्नातकोत्तर प्रवेश परीक्षा में प्रोत्साहन अंक देने से शहरी इलाकों में तैनात डॉक्टरों पर विपरीत असर पड़ सकता है।
जरुरी जानकारी | गोयल ने दवा कंपनियों को पूर्वी यूरोप, रूस में निर्यात के अवसरों की तलाश करने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को दवा कंपनियों से कहा कि वे रूस और पूर्वी यूरोपीय देशों के अब तक अछूते बाजारों में निर्यात के अवसरों की तलाश करें।
देश की खबरें | अमेरिकी कंपनी के सीईओ को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ग्रेटर नोएडा में एक मोटर अमेरिकी कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) को धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को थाना ईकोटेक -तीन पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी इसी बहुराष्ट्रीय कंपनी में पहले महाप्रबंधक (एचआर) था।
जरुरी जानकारी | कैट ने चीनी उत्पादों के बहिष्कार के आह्वान का समर्थन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. खुदरा कारोबारियों के संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की चीन की वस्तुओं का बहिष्कार करने की अपील का रविवार को समर्थन किया।
देश की खबरें | गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात सीआरपीएफ के डीजाईजी कोरोना वायरस से संक्रमित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक डीआईजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में एक दिन में कोविड-19 के 371 मामले, आठ की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को कोविड-19 के 371 मामले सामने आए। एक दिन में सामने आने वाले मामलों में यह सर्वाधिक है।
जरुरी जानकारी | एसबीआईकैप वेंचर्स ने अटकी आवासीय परियोजनाओं के 25,000 करोड़ रुपये के कोष की आंतरिक रिटर्न दर घटायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अटकी आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए बनाए गए 25,000 करोड़ रुपये के विशेष कोष के लिए एसबीआई कैपिटल वेंचर्स ने आंतरिक रिटर्न दर को 15 प्रतिशत से घटाकर 12 प्रतिशत कर दिया। इस कोष का मकसद नकदी की कमी से जूझ रहे बिल्डरों को राहत देना है। एसबीआई कैपिटल वेंचर्स इस कोष का प्रबंधन देख रही है।
देश की खबरें | मोबाइल ऐप की मदद से पुलिस ने पकड़े दो अपराधी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पटियाला जिले में पुलिस को मोबाइल ऐप की सहायता से दो घोषित अपराधियों को पकड़ने में कामयाबी मिली है।
जरुरी जानकारी | कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर नियोजन से जुटाए 7,442.5 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये शेयरों की बिक्री कर 7,442.5 करोड़ रुपये जुटाए।
देश की खबरें | रेल भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित, 13 मई से छठा मामला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल भवन में पदस्थ रेल मंत्रालय के निदेशक स्तर के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 29 कर्मचारियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है। इस इमारत में 13 मई से कोविड-19 संक्रमण का यह छठा मामला है।
देश की खबरें | सीआईएससीई ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा केंद्र बदलने और बाद में परीक्षा देने की छूट दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (सीआईएससीई) ने छात्रों को उसी शहर से बोर्ड की लंबित परीक्षा देने की अनुमति दे दी है जहां वे वर्तमान में हैं।
देश की खबरें | कर्नाटक ने राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर रोक हटाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने निषिद्ध क्षेत्र को छोड़कर लॉकडाउन में चरणबद्ध तरीके से छूट देने का रास्ता साफ करते हुए रविवार को लोगों व सामान की राज्य के अंदर और अंतरराज्यीय आवाजाही पर लगी रोक हटा दी।
देश की खबरें | पाकिस्तान से विस्थापित हिन्दू महिलाएं जोधपुर में आजीविका के लिए बना रहीं मास्क
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 के मद्देनजर पाकिस्तान के विस्थापित हिन्दू समुदाय के लिए कपड़े के मास्क की सिलाई यहां एक संगठित विनिर्माण केंद्र में तब्दील हो गई है, जहां 70 से अधिक महिलाएं काम करती हैं।
विदेश की खबरें | ब्रिटेन के विदेश मंत्री ने लॉकडाउन में छूट संबंधी सरकार के फैसले का बचाव किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन में सरकार द्वारा छूट दिये जाने के फैसले का रविवार को बचाव किया। उन्होंने संक्रमण दर फिर से बढ़ने की स्थिति में इससे निपटने के लिए स्थानीय स्तर पर लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया।