देश की खबरें | रेल भवन में एक वरिष्ठ अधिकारी कोविड-19 से संक्रमित, 13 मई से छठा मामला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रेल भवन में पदस्थ रेल मंत्रालय के निदेशक स्तर के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 29 कर्मचारियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है। इस इमारत में 13 मई से कोविड-19 संक्रमण का यह छठा मामला है।

जियो

नयी दिल्ली, 31 मई रेल भवन में पदस्थ रेल मंत्रालय के निदेशक स्तर के एक अधिकारी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके बाद 29 कर्मचारियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है। इस इमारत में 13 मई से कोविड-19 संक्रमण का यह छठा मामला है।

अधिकारियों ने बताया कि यह अधिकारी आखिरी बार 22 मई को कार्यालय आये थे।

यह भी पढ़े | नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया स्पेस एक्स का यान सफलता पूर्वक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन से जुड़ा: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि यह नया मामला शनिवार को प्रकाश में आया। इससे पांच दिन पहले एक चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। उसके संपर्क में आए नौ लोगों को दो जून तक घर पर ही पृथक रहने को कहा गया है।

निदेशक स्तर के अधिकारी के संपर्क में आये 29 लोगों को पांच जून तक के लिये घर पर पृथक रहने को कहा गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्री- मानसून बारिश से तुगलकाबाद समेत कई इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीर.

उल्लेखनीय है कि 24 मई को एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इससे पहले 22 मई को भी एक कर्मी के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुयी थी।

वहीं, रेल भवन परिसर से बंदरों को अपने लंगूर के जरिये भगाने के काम के लिए अनुबंध पर रखे गये एक व्यक्ति के संक्रमित होने की 14 मई को पुष्टि हुई थी। आरपीएफ के एक कर्मी के संक्रमित होने की 13 मई को पुष्टि हुई थी।

रेलवे ने भवन को संक्रमण मुक्त करने के लिये 14 और 15 मई को तथा 26 और 27 मई को सील कर दिया था।

कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आये रेलवे के कम से कम 50 कर्मियों को घर पर पृथक रहने को कहा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now