जरुरी जानकारी | कोटक महिंद्रा बैंक ने शेयर नियोजन से जुटाए 7,442.5 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये शेयरों की बिक्री कर 7,442.5 करोड़ रुपये जुटाए।

मुंबई, 31 मई निजी क्षेत्र के कोटक महिंद्रा बैंक ने पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये शेयरों की बिक्री कर 7,442.5 करोड़ रुपये जुटाए।

शेयर बाजार को दी जानकारी में बैंक ने कहा कि शनिवार को उसने 1,145 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 6.5 करोड़ शेयर जारी किए। इससे बैंक के पूंजी भंडार में बढ़ोत्तरी होगी।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

निर्गम में प्रमुख तौर पर इंवेस्को ओपेनहेइमर डेवलपिंग मार्केट्स फंड ने 52.16 लाख शेयर (कुल निर्गम का आठ प्रतिशत), कनाडा के पेंशन प्लान इंवेस्टमेंट बोर्ड ने 46.25 लाख शेयर (7.12 प्रतिशत) और आईसीआईसीआई प्रुडेंशियल म्यूचुअल फंड ने 18 स्कीमों के माध्यम से 40.96 लाख शेयर (6.30 प्रतिशत) खरीदे।

बैंक के निदेशक मंडल की समिति ने बैंक शेयर के शुक्रवार के बंद भाव 1,223.70 रुपये प्रति शेयर से 6.43 प्रतिशत नीचे का निर्गम मूल्य रखा था। इस फार्मूले के तहत 1,147.75 रुपये का दाम आया, बैंक ने इससे भी कुछ नीचे 1,145 रुपय प्रति शेयर का दाम इसके लिये रखा।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

इस शेयर बिक्री से बैंक के प्रबंध निदेशक उदय कोटक के नेतृत्व वाले प्रवर्तक समूह को अपनी शेयरहोल्डिंग कम करने में मदद मिलेगी। यह शेयर बिक्री 26 मई को शुरू की गई। बैंक की पूंजी पर्याप्तता 31 मार्च 2020 को 17.89 प्रतिशत पर थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\