देश की खबरें | कोविड-19 : मेघालय ने छह जून तक लॉकडाउन बढ़ाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय सरकार ने जारी लॉकडाउन को वर्तमान पाबंदियों के साथ ही छह जून तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दैनिक जरूरतों का सामान बेचने वाली दुकानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों को भी खोलने की अनुमति रहेगी।

जियो

शिलांग, 31 मई मेघालय सरकार ने जारी लॉकडाउन को वर्तमान पाबंदियों के साथ ही छह जून तक बढ़ा दिया है। अधिकारियों ने रविवार को कहा कि दैनिक जरूरतों का सामान बेचने वाली दुकानों के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों को भी खोलने की अनुमति रहेगी।

देश में लॉकडाउन का चौथा चरण रविवार मध्यरात्रि को समाप्त होना है। नए चरण में रात्रि कर्फ्यू रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रहेगा जबकि पहले यह अवधि शाम सात बजे से सुबह सात बजे तक थी।

यह भी पढ़े | नासा के दो अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया SpaceX Dragon सफलता पूर्वक अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचा.

उपायुक्त मेटसिडोर वार नांगबरि ने कहा कि पूर्वी खासी हिल्स जिले में तीन जून से छह जून तक रोजाना सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक अधिक निजी दुकानों और प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति रहेगी।

पहले ही गैर-जरूरी सामान की दुकानों को खोलने की छूट दी गई थी और अब अधिक दुकानों को संचालन की अनुमति रहेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2487 नए मरीज पाए गए, 89 की मौत: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिले में बस और टैक्सी समेत सार्वजनिक परिवहनों का संचालन पहले ही शुरू किया जा चुका है। हालांकि, अब भी प्रशासन ने वाहनों की एक जिले से दूसरे जिले में आवाजाही और अंतरराज्यीय परिवहन पर रोक बरकरार रखी है।

इसी तरह शॉपिंग कॉम्प्लेक्स, पार्लर, स्पा और सिनेमाघर आदि को खोलने की अनुमति नहीं दी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now