देश की खबरें | गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात सीआरपीएफ के डीजाईजी कोरोना वायरस से संक्रमित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक डीआईजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

जियो

नयी दिल्ली, 31 मई गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक डीआईजी के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

अधिकारियों ने रविवार को कहा कि उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) की जांच रिपोर्ट शनिवार को मिली जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़े | कोरोना के महाराष्ट्र में 2487 नए मरीज पाए गए, 89 की मौत: 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि डीआईजी नार्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय के नियंत्रण कक्ष के कार्य की निगरानी करने के लिए मंत्रालय से संबद्ध हैं।

गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि डीआईजी के साथ काम करने वाले दो अन्य व्यक्तियों को पृथक-वास में भेजा गया है और सभी सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | दिल्ली में प्री- मानसून बारिश से तुगलकाबाद समेत कई इलाकों में भरा पानी, देखें तस्वीर.

उन्होंने बताया कि अधिकारी को इलाज के लिए पृथक-वार्ड में भर्ती किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले मंत्रालय से संबद्ध सीआरपीएफ के दो जवान भी कोरोना पॉजिटिव मिले थे। हालांकि, अब वे ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\