एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा के बाद सेंसेक्स 362 अंक चढ़ा, आईटी शेयर चमके
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा मौद्रिक नीति समीक्षा में नीतिगत दरों से छेड़छाड़ नहीं करने तथा वृद्धि को प्रोत्साहन के लिए नरम रुख को जारी रखने का संकेत देने के बाद बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 362 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी 11,200 अंक के स्तर पर पहुंच गया।
देश की खबरें | हनुमानगढ़ी मंदिर में सामान्य दिनों की तरह दर्शन के लिए आये श्रद्धालु
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किये जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सामान्य दिनों की तरह दर्शन के लिए आना शुरू हो गया । पुलिस के एक कांस्टेबल की नजर सब पर थी ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित हो सके ।
देश की खबरें | अदालत ने जेएनयू को दो पदों पर नियुक्ति नहीं करने को कहा, शिक्षकों ने दी है चुनौती
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) को प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के दो पदों पर नियुक्ति नहीं करने का निर्देश दिया है। कुछ शिक्षकों ने इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया को चुनौती दी है।
देश की खबरें | बीएसएफ ने 160 किलोग्राम वजनी जवान की मौत के मामले में डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने अपने उस डॉक्टर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने का आदेश दिया है जिसने 160 किलोग्राम वजनी एक जवान को शारीरिक फिटेनस पाठ्यक्रम के लिए फिट घोषित किया था जिसके दौरान उसकी मौत हो गई।
जरुरी जानकारी | आईडीबीआई बैंक संयुक्त उद्यम बीमा कंपनी में 27 प्रतिशत हिस्सेदारी बेचेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईडीबीआई बैंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने आईडीबीआई फेडरल लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (आईएफएलआईसी) में 27 प्रतिशत हिस्सेदारी 595.30 करोड़ रुपये में बेचने के लिये दो अन्य संयुक्त उद्यम भागीदारों के साथ शेयर खरीद समझौता किया है।
जरुरी जानकारी | फिक्की, ओयो मिलकर आतिथ्य क्षेत्र के लिए हिंदी, अंग्रेजी में कराएंगे ऑनलाइन कोर्स
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 महामारी की सबसे बुरी मार झेल रहे आतिथ्य क्षेत्र के लिए फेडरेशन ऑफ इंडियन चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) और होटल श्रृंखला ओयो ने मिलकर एक ऑनलाइन प्रशिक्षण और प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम शुरू किया है।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक ने नाबार्ड, एनएचबी के लिए 10,000 करोड़ रुपये की विशेष नकदी सुविधा की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) तथा राष्ट्रीय आवास बैंक (एनएचबी) के लिए पांच-पांच हजार करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष तरलता सुविधा (एएसएलएफ) की घोषणा की है। यह राशि नाबार्ड और एनएचबी के बीच बराबर बांटी जाएगी। इस राशि का इस्तेमाल कोविड-19 संकट के बीच छोटी वित्त प्रदान करने वाली इकाइयों तथा आवास ऋण कंपनियों की मदद के लिए किया जाएगा।
देश की खबरें | उत्तरप्रदेश में कोविड-19 के 4658 नये मामले, 61 और मरीजों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण के 4658 नये मामले सामने आये जबकि 61 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बृहस्पतिवार को 1918 हो गयी । इस तरह राज्य में एक दिन में संक्रमण और मौत के सर्वाधिक मामले सामने आए हैं।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक पायलट आधार पर कार्ड पर आफ-लाइन भुगतान सुविधा की अनुमति देगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक ने बृहस्पतिवार को पायलट आधार पर ‘ऑफलाइन’ यानी बिना इंटरनेट के कार्ड और मोबाइल के जरिये खुदरा भुगतान योजना की घोषणा की। इस पहल का मकसद उन जगहों पर भी डिजिटल लेन-देन के लिये ग्राहकों को प्रोत्साहित करना है, जहां इंटरनेट कनेक्टविवटी कमी है।
देश की खबरें | बीसीसीआई और वीवो ने एक साल के लिये आईपीएल करार निलंबित किया, अगले साल फिर हो सकता है बहाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और चीन के बीच बढ़ते राजनयिक तनाव के बीच गुरूवार को चीनी मोबाइल फोन कंपनी वीवो के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आगामी सत्र के लिये टाइटल प्रायोजन करार निलंबित कर दिया।
देश की खबरें | असम कुआं आग : ऑयल इंडिया ने समिति की रिपोर्ट पर आपत्ति की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के बागजान तेल कुएं में आग लगने की घटना पर विशेषज्ञों की समिति की प्रारंभिक रिपोर्ट पर ऑयल इंडिया ने राष्ट्रीय हरित अधिकरण के समक्ष आपत्ति जताई है और कहा है कि यह डेस्क आधारित शोध है और द्वितीयक डाटा की समीक्षा के आधार पर तैयार की गई है।
देश की खबरें | मुंबई में टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा ने की आत्महत्या
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ और ‘लेफ्ट राइट लेफ्ट’ में अपनी भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय टेली अभिनेता समीर शर्मा ने उपनगर मलाड स्थित अपने घर पर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। शर्मा अकेले रहते थे।
जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रिजर्व बैंक की बृहस्पतिवार को पेश मौद्रिक नीति समीक्षा की मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
विदेश की खबरें | सूडान में बाढ़ से हजारों लोग प्रभावित : संयुक्त राष्ट्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. संयुक्त राष्ट्र मानवीय कार्य समन्वय कार्यालय (यूएनओसीएचए) ने बुधवार देर रात कहा कि सूडान के 18 प्रांतों में से 14 प्रांत पिछले कई दिनों में भारी बाढ़-बारिश का सामना कर रहे हैं।
देश की खबरें | बसपा-कांग्रेस विलय : मामला वापस एकल पीठ में
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने बसपा के छह विधायकों के कांग्रेस में शामिल होने संबंधी मामले में एकल न्यायाधीश के फैसले के खिलाफ एक भाजपा विधायक और बहुजन समाज पार्टी द्वारा दायर अपीलों का बृहस्पतिवार को निपटारा कर दिया।
विदेश की खबरें | लेबनान की राजधानी बेरूत में धमाके के बाद धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हालात
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इससे पहले बुधवार को सरकार ने धमाके की जांच कराने का वादा करते हुए बंदरगाह के अधिकारियों को घर में नजरबंद कर दिया।
देश की खबरें | दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' की अपनी कमाई बाटेंगे रोहित शेट्टी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन से अपने पारिश्रमिक का एक बड़ा हिस्सा दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ साझा करेंगे।
देश की खबरें | जावडेकर और कलाकारों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री के तौर पर स्वराज के योगदान को सराहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर और सेंसर बोर्ड के प्रमुख प्रसून जोशी तथा अभिनेत्री कंगना रनौत समेत कई कलाकारों ने फिल्म निर्माण को उद्योग का दर्जा देने और कलाकारों के अधिकारों की खातिर खड़े होने के लिए बृहस्पतिवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज को याद किया।
जरुरी जानकारी | मूंगफली और सीपीओ तेल कीमतों में गिरावट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सहकारी संस्था नाफेड द्वारा मूंगफली की बिकवाली करने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को मूंगफली तेल तिलहन कीमतों में गिरावट दर्ज हुई। मलेशिया और इंडोनेशिया में सीपीओ एवं पामोलीन तेल का अत्यधिक स्टॉक होने एवं अगली बम्पर पैदावार होने की संभावना के कारण मांग होने के बावजूद पाम तेल कीमतों में नरमी रही। दूसरी ओर देश में ब्लेंडिंग की मांग बढ़ने से सोयाबीन डीगम के साथ साथ सोयाबीन के अन्य तेलों की कीमतों में सुधार आया।
जरुरी जानकारी | अडाणी पावर का घाटा जून तिमाही में बढ़कर 682.46 करोड़ रुपये पहुंचा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 682.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ‘लॉकडाउन’ के कारण बिजली की मांग कम होने से आय प्रभावित हुई और कंपनी का घाटा बढ़ा है।