देश की खबरें | हनुमानगढ़ी मंदिर में सामान्य दिनों की तरह दर्शन के लिए आये श्रद्धालु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किये जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सामान्य दिनों की तरह दर्शन के लिए आना शुरू हो गया । पुलिस के एक कांस्टेबल की नजर सब पर थी ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित हो सके ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अयोध्या (उत्तरप्रदेश), छह अगस्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मंदिर का भूमि पूजन किये जाने के एक दिन बाद बृहस्पतिवार को हनुमानगढ़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का सामान्य दिनों की तरह दर्शन के लिए आना शुरू हो गया । पुलिस के एक कांस्टेबल की नजर सब पर थी ताकि कोविड-19 के मद्देनजर सामाजिक दूरी का पालन सुनिश्चित हो सके ।

ठंडी हवाओं और आसमान में बादल छाए रहने के साथ सुबह के समय सरयू नदी में लोग डुबकी लगाते नजर आये । उत्साहित युवा सेल्फी ले रहे थे । घाट पर पूजा अर्चना जारी थी ।

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhumi Pujan: राम मंदिर पर पाकिस्तान ने दिया बयान तो भारत ने दिया करारा जवाब, देश के आंतरिक मामलों में न दे नसीहत, आतंकवाद में संलिप्त PAK के इस रुख पर हैरानी नहीं.

हनुमानगढ़ी के आसपास की दुकानें खुल गयीं । दुकानदारों को उम्मीद है कि राम मंदिर बनने के बाद उनका कारोबार भी गति पकड़ेगा। गोरखपुर के रहने वाले पीएसी कांस्टेबल 47 वर्षीय श्रीराम मंदिर के निकट पुलिस पिकेट पर तैनात हैं । उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिक श्रद्धालु मंदिर दर्शन करने आये ।

अतिविशिष्ट लोगों के बुधवार को आवागमन के मद्देनजर ठहरा हुआ सामान्य जनजीवन फिर पटरी पर लौट आया । हनुमानगढ़ी मंदिर के आसपास प्रसाद की दुकानें खुल गयीं । श्रद्धालु दर्शन से पहले पूजन सामग्री और प्रसाद लेते दिखे । पूजन सामग्री बेचने वाले अमित कुमार ने बताया कि पांच दिन बाद दुकान खोली है । शनिवार और रविवार को साप्ताहिक बंदी थी जबकि सोमवार से बुधवार तक दुकान बंद रही ।

यह भी पढ़े | 12-Year-Old Girl Raped in Delhi: सीएम अरविंद केजरीवाल ने पीड़िता के माता-पिता से की मुलाकात, सरकार देगी 10 लाख रुपये का मुआवजा.

कुमार का मानना है कि राम मंदिर बनने से उन्हें कारोबार में फायदा होगा । राकेश मोदनवाल का भी ऐसा ही मानना है, जो हिन्दू देवी देवताओं की मढी हुई फोटो बेचते हैं । उन्होंने बताया कि पिछले दस दिन से आ रहे श्रद्धालु राम लला की फोटो मांग रहे हैं ।

कपडा व्यवसायी रवि चंद्र गुप्ता भी राम मंदिर बनने पर कारोबार बढने को लेकर आश्वस्त हैं । मिठाई दुकानदार राकेश कुमार भी ऐसी उम्मीद रखते हैं । उनका कहना है कि मंदिर बनने का सकारात्मक असर उनके काम धंधे पर पड़ेगा ।

एक अन्य मिठाई विक्रेता अरविन्द ने बताया कि वह तीन से चार पीढियों से ये दुकान चला रहे हैं । भव्य राम मंदिर का निर्माण होने पर निश्चित तौर पर उन्हें मदद मिलेगी और कोविड-19 की वजह से जो चुनौतियां इस समय पेश आयी हैं, उनसे भी निजात मिलेगी ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

US‑Israel Joint Attack on Iran: ईरान पर इजरायल-अमेरिका का एक साथ मिसाइल हमला, अटैक के बीच ट्रंप की चेतावनी, 'हथियार छोड़ो, वरना मौत पक्की'

\