देश की खबरें | दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ 'खतरों के खिलाड़ी' की अपनी कमाई बाटेंगे रोहित शेट्टी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन से अपने पारिश्रमिक का एक बड़ा हिस्सा दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ साझा करेंगे।
मुंबई, छह अगस्त फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी अपने रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीजन से अपने पारिश्रमिक का एक बड़ा हिस्सा दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों के साथ साझा करेंगे।
शेट्टी ने हाल ही में रियलिटी सीरीज के नए सीजन की शूटिंग शुरू की।
‘गोलमाल’,‘सिंहम’ और ‘सिम्बा’ जैसी फिल्मों के लिए मशहूर शेट्टी जूनियर कलाकारों, बैकग्राउंड डांसर, स्टंट मैन और अन्य लोगों को आर्थिक मदद देंगे।
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉईज (एफडब्ल्यूआईसीई) के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बृहस्पतिवार को ट्विटर पर फिल्म निर्माता के इन कार्यों की सराहना की।
यह भी पढ़े | Mumbai Rains: मुंबई में तेज बारिश, दादर इलाके में गिरा मकान हिस्सा, देखें VIDEO.
अप्रैल में, शेट्टी सहित फिल्म उद्योग की कई हस्तियों ने महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दैनिक वेतन श्रमिकों की मदद के लिए आगे आए थे।
दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए उन्होंने एफडब्ल्यूआईसीई को 51 लाख रुपये दिए थे।
फिल्म निर्माता ने ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों को आराम करने और 100 दिनों तक भोजन करने के लिए शहर भर में 11 होटलों में व्यवस्था की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)