जरुरी जानकारी | अडाणी पावर का घाटा जून तिमाही में बढ़कर 682.46 करोड़ रुपये पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी पावर का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 682.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ‘लॉकडाउन’ के कारण बिजली की मांग कम होने से आय प्रभावित हुई और कंपनी का घाटा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, छह अगस्त अडाणी पावर का शुद्ध घाटा चालू वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में बढ़कर 682.46 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। ‘लॉकडाउन’ के कारण बिजली की मांग कम होने से आय प्रभावित हुई और कंपनी का घाटा बढ़ा है।

इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 263.39 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

यह भी पढ़े | क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने.

अडाणी पावर ने बंबई शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसकी आय 2020-21 की पहली तिमाही में घटकर 5,356.19 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 8,014.50 करोड़ रुपये थी।

कंपनी को 2019-20 में एकीकृत रूप से 2,274.77 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। जबकि आय 27,841.81 करोड़ रुपये थी।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

अडाणी पावर के बिजली संयंत्रों का औसत पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) यानी क्षमता उपयोग चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 51 प्रतिशत रहा जो इससे पूर्व 2019-20 की इसी तिमाही में 78 प्रतिशत था।

कंपनी के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम के लिये देश भर में ‘लॉकडाउन’ के कारण बिजली मांग कम होने से पीएलएफ नीचे रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\