जरुरी जानकारी

क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने

सोशल मीडिया पर अब तस्वीर वायरल हो रही थी. जिसमें दावा किया जा रहा था कि सूरज पंचोली और दिशा सालियान एक साथ पार्टी कर रहे हैं. ऐसे में सूरज ने झूठ कहा था कि वो दिशा को नहीं जानते.

क्या Disha Salian के साथ पार्टी कर रहें थे Sooraj Pancholi? वायरल हो रही फोटो का सच आया सामने
सूरज पंचोली (Image Credit: Instagram)

सुशांत सिंह राजपूत (Susahant Singh Rajput) के संदिग्ध मौत के मामले में आए दिन नए नए ट्विस्ट देखने की मिल रहे हैं. इस मामले की तरफ जहां मुंबई पुलिस जांच कर रही है. वहीं सुशांत के पिता केके सिंह ने भी पटना में रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के खिलाफ FIR दर्ज कराई है. जिसके बाद इस मामले की जांच में बिहार पुलिस भी जुड़ गई है. तो वहीं सोशल मीडिया पर भी तमाम लोग सुशांत सिंह राजपूत के मामले में अलग अलग तर्क साधने में जुटे हैं. सोशल मीडिया के इसी गैंग ने अभिनेता सूरज पंचोली (Sooraj Pancholi) संग सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनजर दिशा सालियान (Disha Salian) का रिश्ता जोड़ दिया है. इसके साथ ही दिशा के मौत के पीछे उन्हें वजह बताया जा रहा है. जिसके बाद सूरज पंचोली ने दिशा के साथ अपने रिश्ते को लेकर सफाई देते कहा कि वो दिशा को नहीं जानते और उससे कभी नहीं मिले.

जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब तस्वीर वायरल हो रही थी. जिसमें दावा किया जा रहा था कि सूरज पंचोली और दिशा सालियान एक साथ पार्टी कर रहे हैं. ऐसे में सूरज ने झूठ कहा था. लेकिन अब सूरज पंचोली ने इस खबर की हवा निकाल दी है. एक्टर ने इंस्टा पर फोटो की HD कॉपी शेयर करते बताया कि जिस लड़की को दिशा बताया जा रहा है वो असल में उनकी दोस्त अनुश्री हैं. जो भारत में नहीं रहती है. इसके साथ ही सूरज मीडिया को भी फटकार लगाया है और बिना वजह अपना नाम ना घसीटने को कहा है.

आपको बता दे कि सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि सूरज पंचोली और दिशा सालियान रिश्ते में थे. दिशा एक्टर के बच्चे की मां भी बनने वाली थी. जिसके चलते सूरज के संग उनका झगड़ा हो गया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 02:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).