एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मलेरिया के 45 तथा डेंगू के 35 मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इस साल आठ अगस्त तक मलेरिया के 45 जबकि डेंगू के 35 मामले सामने आये हैं । स्थानीय नगर निगमों की ओर से जारी बयान में इसकी जानकारी दी गयी है ।
जरुरी जानकारी | सीमावर्ती गांवों तक मोबाइल संचार पहुंचाने का काम जारी: प्रसाद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सुदूर और सीमावर्ती 354 गांवों में मोबाइल कनेक्टिविटी पहुंचाने के लिए 337 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम जारी है। इसमें जम्मू-कश्मीर, लद्दाख एवं अन्य क्षेत्रों के कई गांव शामिल हैं। दूरसंचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को यह बात कही।
देश की खबरें | केरल में बारिश थमने से राहत, भूस्खलन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 49 हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारिश से बेहाल मध्य केरलवासियों को सोमवार को बारिश कम होने से थोड़ी राहत मिली जब निचली इलाकों में जलस्तर में कमी आनी शुरू हुई, वहीं इडुक्की के पेट्टीमुडी में भूस्खलन के कारण मरने वालों का आंकड़ा छह और शव बरामद होने के बाद बढ़कर 49 पहुंच गया। लापता लोगों की तलाश के लिये राहत अभियान अब भी जारी है।
विदेश की खबरें | बेलारूस के राष्ट्रपति ने विपक्षी प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रविवार के मतदान के कुछ ही घंटों बाद तब सैकड़ों लोग घायल हो गए और हजारों को हिरासत में ले लिया गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और उनके खिलाफ बेरहमी से कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा थे।
देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,056 नए मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,056 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 72,120 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | उत्तराखंड में नौ और कोविड मरीजों की मौत, संक्रमण के मामले दस हजार के पार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में सोमवार को कोविड-19 ने नौ और मरीजों की जान ले ली। इसके साथ ही संक्रमण के 389 नए मामले सामने आने से महामारी से पीड़ित लोगों की संख्या 10 हजार के पार पहुंच गई।
देश की खबरें | दिल्ली में स्माग टावर परियोजना पर काम शुरू हो गया, केन्द्र ने न्यायालय को दी जानकारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने सोमवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि पूर्वी दिल्ली के आनंद विहार में स्मॉग टावर लगाने की परियोजना का काम शुरू हो गया है और इस संरचना की मजबूती परखने के लिये मिट्टी के नमूने लिये गये हैं।
देश की खबरें | बाजवा की पुलिस सुरक्षा वापस लेना ‘नियमित प्रक्रिया’ : अमरिंदर सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा को राज्य पुलिस द्वारा की दी गई सुरक्षा को वापस लेने का सोमवार को बचाव करते हुए कहा कि यह ‘नियमित प्रक्रिया’ है और इसका राज्य सरकार से उनकी चल रही तनातनी से कोई संबध नहीं है।
देश की खबरें | बाजवा की पुलिस सुरक्षा वापस लिये जाने के सरकार के कदम की कांग्रेस सांसद दुलो ने आलोचना की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा की पुलिस सुरक्षा राज्य सरकार द्वारा वापस लिये जाने के कदम की पार्टी के एक अन्य सांसद शमशेर सिंह दुलो ने सोमवार को आलोचना की और कहा कि इस राज्य में 'चाटुकारिता' के आधार पर सुरक्षा दी जाती है ।
देश की खबरें | पालघर मामला : आरोपपत्र दाखिल नहीं होने पर 28 आरोपियों को मिली जमानत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पालघर में 16 अप्रैल को भीड़ द्वारा दो साधुओं और उनके ड्राइवर को पीट-पीट कर हत्या कर दिए जाने के मामले में सोमवार को एक स्थानीय अदालत ने 28 आरोपियों को जमानत दे दी क्योंकि निर्धारित 90 दिनों में उनके खिलाफ कोई आरोपपत्र नहीं दायर किया गया।
देश की खबरें | बीसीसीआई ने चार महीने के लिये आईपीएल प्रायोजन की निविदायें बुलाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. चीनी मोबाइल कंपनी वीवो की जगह आईपीएल के नये टाइटल प्रायोजक के साथ करार साढे चार महीने के लिये होगा और यह जरूरी नहीं कि सबसे ऊंची बोली लगाने वाले को ही अधिकार दिये जाये ।
जरुरी जानकारी | इंदौर में चना कांटा, मसूर, मूंग के भाव में तेजी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में सोमवार को चना कांटा 25 रुपये, मसूर 25 रुपये और मूंग के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। आज उड़द 100 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।
विदेश की खबरें | भ्रष्टाचार मामले में पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के खिलाफ आरोप तय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की एक भ्रष्टाचार-निरोधी अदालत ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के खिलाफ सोमवार को वीडियो लिंक के जरिए आरोप तय किये।
देश की खबरें | तेलंगाना की जनता का टीआरएस से मोहभंग, राज्य में कमल खिलाना चाहते हैं : नड्डा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना की जनता का राज्य की टीआरएस सरकार से ''मोहभंग'' हो गया है और दावा किया कि वे राज्य में कमल (भाजपा का चुनाव चिन्ह) खिलाना चाहते हैं।
देश की खबरें | मुठभेड़ वाली जगह से तीन युवकों के लापता होने की शिकायत, सेना करेगी मामले की जांच
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण कश्मीर के शोपियां में पिछले महीने हुई एक मुठभेड़ जांच के घेरे में आ गयी है। जम्मू क्षेत्र में राजौरी के परिवारों ने उसी इलाके से परिवार के अपने सदस्यों के लापता होने के संबंध में पुलिस के समक्ष शिकायत दर्ज करायी है जिसके बाद सैन्य अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है ।
देश की खबरें | अवमानना मामला: यह परखना होगा कि क्या भ्रष्टाचार के बारे में टिप्पणी अवमानना है या नहीं- न्यायालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को कहा कि कार्यकर्ता-अधिवक्ता प्रशांत भूषण और पत्रकार तरुण तेजपाल के खिलाफ 2009 के आपराधिक अवमानना मामले में आगे और सुनवाई की जरूरत है ताकि यह परखा जा सके कि क्या न्यायाधीशों के खिलाफ ‘भ्रष्टाचार’ की टिप्पणियां’ अवमानना है या नहीं।
देश की खबरें | बाढ़ : कर्नाटक ने केंद्र से 4,000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने का अनुरोध किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है ।
देश की खबरें | अदालत ने लॉकडाउन के दौरान किराया न देने पर मिनिसो लाइफ स्टाइल इंडिया को लगाई फटकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने जापानी डिजाइनर लाइफ स्टाइल ब्रांड मिनिसो को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान यहां पट्टे पर ली गई संपत्ति का किराया नहीं चुकाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कंपनी के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है । अदालत ने उसे सात दिन के अंदर बकाये का भुगतान करने का निर्देश दिया।
जरुरी जानकारी | सेबी ने कार्यकारी निदेशक पदों के लिये नियमों में संशोधन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार नियामक सेबी ने कार्यकारी निदेशक पदों को भरे जाने और चयन समिति के सदस्यों को लेकर नियमों में संशोधन किया है।
जरुरी जानकारी | निवेशकों को ढांचागत परियोजनाओं के बारे में ताजी सूचना उपलब्ध कराने के लिये ‘ऑनलाइन डैशबोर्ड’
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन (एनआईपी) के बारे में पूरी अद्यतन जानकारी के लिये ‘ऑनलाइन डैशबोर्ड’ शुरू किया। इसके जरिये संबंधित पक्ष देश में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के बारे में ताजी सूचना प्राप्त कर सकते हैं।