देश की खबरें | बाढ़ : कर्नाटक ने केंद्र से 4,000 करोड़ रुपये की विशेष सहायता देने का अनुरोध किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 10 अगस्त कर्नाटक सरकार ने सोमवार को कहा कि उसने राज्य में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष सहायता मुहैया कराने का अनुरोध किया है ।

गृहमंत्री बासवराज बोम्मई ने कहा, ‘‘शुरुआती आकलन के मुताबिक 4,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है । यह आरंभिक आकलन है क्योंकि बारिश अभी हो ही रही है । इसके लिए समुचित समीक्षा की जाएगी।’’

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9181 नए मरीज पाए गए, 293 लोगों की मौत, 6,711 लोग हुए डिस्चार्ज : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

देश में बाढ़ की स्थिति की समीक्षा के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने छह राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की।

इस बैठक में हिस्सा लेने के बाद बोम्मई ने कहा कि कर्नाटक को 2019 में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था और फिर कोरोना वायरस महामारी आ गयी ।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

उन्होंने कहा कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते सरकार ने केंद्र को एनडीआरएफ प्रावधानों से अलग 4,000 करोड़ रुपये की अतिरिक्त विशेष सहायता देने का अनुरोध किया ।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने राहत और पुनर्वास कार्यों के लिए प्रधानमंत्री से कर्नाटक को एसडीआरएमएफ की अगली किस्त के तौर पर 395 करोड़ रुपये भी जारी करने का अनुरोध किया । ’’

उन्होंने कहा कि यह शुरुआती आकलन है और आगामी दिनों में केंद्र को विस्तृत ज्ञापन दिया जाएगा ।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की गैर मौजूदगी में बोम्मई के साथ राजस्व मंत्री आर अशोक ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया ।

मुख्यमंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे ।

अशोक ने कहा कि राज्य सरकार हालात से निपटने के लिए उपलब्ध कोष का इस्तेमाल करेगी और केंद्रीय कोष मिलने तक इसके जरिए प्रभावित लोगों की मदद करेगी ।

मूसलाधार बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से कर्नाटक में मलनाड, तटीय तथा कुछ अन्य हिस्से प्रभावित हुए हैं । कम से कम 12 जिले प्रभावित हुए हैं और एक अगस्त से 12 लोगों की मौत हो चुकी है।

बोम्मई ने कहा कि 56 तालुका और 885 गांव प्रभावित हुए हैं ।

उन्होंने कहा, ‘‘शुरुआती आकलन के मुताबिक 3,000 मकानों, 80,000 हेक्टेयर कृषि भूमि पर खड़ी फसल, 3500 किलोमीटर की सड़क के साथ ही बिजली के आधारभूत ढांचे, पुलों, लघु सिंचाई टैंकों आदि को नुकसान हुआ है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\