देश की खबरें | अदालत ने लॉकडाउन के दौरान किराया न देने पर मिनिसो लाइफ स्टाइल इंडिया को लगाई फटकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने जापानी डिजाइनर लाइफ स्टाइल ब्रांड मिनिसो को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान यहां पट्टे पर ली गई संपत्ति का किराया नहीं चुकाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कंपनी के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है । अदालत ने उसे सात दिन के अंदर बकाये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त दिल्ली की एक अदालत ने जापानी डिजाइनर लाइफ स्टाइल ब्रांड मिनिसो को कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान यहां पट्टे पर ली गई संपत्ति का किराया नहीं चुकाने पर आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कंपनी के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है । अदालत ने उसे सात दिन के अंदर बकाये का भुगतान करने का निर्देश दिया।

अदालत ने अपने अंतरिम आदेश में कहा कि मिनिसो लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड के पास रुपयों की कोई कमी नहीं है और वह दिल्ली में किराये पर लिये गए ऐसे लगभग 10 परिसरों में सफलतापूर्वक अपने कारोबार का संचालन कर रही है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 9181 नए मरीज पाए गए, 293 लोगों की मौत, 6,711 लोग हुए डिस्चार्ज : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

जिला न्यायाधीश राज कुमार चौहान ने मिनिसो लाइफ स्टाइल को निर्देश दिया कि वह दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में किराये पर ली गई संपत्ति के लिये उमा शर्मा, वरुण प्रकाश और पुनीत प्रकाश को किराये का भुगतान करे।

अदालत ने अपने छह अगस्त के आदेश में कंपनी को निर्देश दिया कि वह सात दिनों के अंदर लॉकडाउन की अवधि के साथ ही लॉकडाउन के बाद की अवधि के किराये का भी भुगतान करे। अदालत ने कहा कि ऐसा नहीं करने पर याचिकाकर्ता कानून के तहत आवश्यक कार्रवाई कर सकते हैं।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out In Kolkata: कोलकाता के पोलॉक स्ट्रीट की एक बिल्डिंग में लगी आग, मौके वारदात पर दमकल की 6 गाड़ियां मौजूद.

अदालत ने इस बात को भी संज्ञान में लिया कि शर्मा एक वरिष्ठ नागरिक हैं और किराये से मिलने वाली रकम ही उनकी और उनके दोनों बेटों की आय का स्रोत है।

शर्मा और उनके बेटे वरुण ने अपनी याचिका में दावा किया कि पट्टे पर दी गई संपत्ति का मासिक किराया 9,75,000 रुपये और कर है जो तीनों याचिकाकर्ताओं में समान रूप से बांटा जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

VD Satheesan Oath Ceremony: आज केरल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे वीडी सतीशन, खरगे, राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता समारोह में होंगे शामिल

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड