विदेश की खबरें | बेलारूस के राष्ट्रपति ने विपक्षी प्रदर्शनकारियों को दी चेतावनी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रविवार के मतदान के कुछ ही घंटों बाद तब सैकड़ों लोग घायल हो गए और हजारों को हिरासत में ले लिया गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और उनके खिलाफ बेरहमी से कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा थे।

रविवार के मतदान के कुछ ही घंटों बाद तब सैकड़ों लोग घायल हो गए और हजारों को हिरासत में ले लिया गया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और उनके खिलाफ बेरहमी से कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर युवा थे।

मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने कहा कि एक व्यक्ति की पुलिस के ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। हालांकि, अधिकारियों ने इससे इनकार किया।

यह भी पढ़े | Pakistan में भारी बारिश से 64 लोगों की मौत.

चुनाव अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि लुकाशेंको छठी बार निर्वाचित हुए और उन्हें 80 प्रतिशत से अधिक वोट मिले। वहीं, विपक्षी उम्मीदवार श्वेतलाना त्सिकानुसकाया को 9.9 प्रतिशत मत मिले।

त्सिकानुसकाया ने आधिकारिक परिणामों को एक दिखावा करार देते हुए खारिज कर दिया और उसे चुनौती देने का संकल्प जताया। विपक्ष दिन में बाद में राजधानी, मिंस्क और अन्य शहरों में नए विरोध प्रदर्शनों की योजना बना रहा है।

यह भी पढ़े | Firing In Washington: अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में फायरिंग, 1 शख्स की मौत, 9 घायल.

हालांकि, लुकाशेंको ने चेतावनी दी कि वह विपक्षी प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए फिर से बल प्रयोग करने में संकोच नहीं करेंगे। उन्होंने तर्क दिया कि प्रदर्शनकारियों ने 25 पुलिस अधिकारियों को घायल कर दिया और देश के कई शहरों में सरकारी इमारतों को नियंत्रण में लेने का प्रयास किया जिसके बाद पुलिस ने उचित कार्रवाई की।

पैंसठ वर्षीय लुकाशेंको ने दावा किया कि विपक्ष पोलैंड और चेक गणराज्य से निर्देशित हो रहा है तथा यूक्रेन और रूस में कुछ समूह भी विरोध प्रदर्शन के पीछे हो सकते हैं।

गृह मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि विरोध प्रदर्शनों के दौरान किसी की मौत नहीं हुई। उसने प्रदर्शनों के दौरान मौत होने की खबर को ‘‘पूर्ण रूप से फर्जी’’ बताया।

अधिकारियों के मुताबिक, विरोध प्रदर्शन के दौरान 89 लोग घायल हुए, जिनमें 39 कानून लागू करने वाले अधिकारी शामिल हैं। साथ ही करीब 3,000 लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें से 1000 लोगों को मिंस्क में हिरासत में लिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\