एजेंसी न्यूज
विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री के पद पर ओली के पूर्ण कार्यकाल का समिति ने दिया सुझाव :एनसीपी के वरिष्ठ नेता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) के अंदर मतभेद को दूर करने के लिये गठित छह सदस्यीय समिति ने सुझाव दिया है कि प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली को अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करना चाहिए। साथ ही, इसके कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ को पार्टी के कामकाज में पूर्ण कार्यकारी शक्तियों का उपयोग करने की अनुमति दी जाए।
देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से 11 और मौत, 1345 नये मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से रविवार को 11 और लोगों की मौत हो गयी जिससे प्रदेश में मरने वालों की संख्या 955 हो गई है । राज्य में संक्रमण के 1345 नये मामलों के साथ संक्रमितों आंकड़ा 70609 पर पहुंच गया है।
देश की खबरें | कुछ नेताओं की हिरासत के मद्देनजर पीडीपी ने सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने अपने कुछ नेताओं की हिरासत के आलोक में सोमवार को होने वाली बैठक स्थगित कर दी है । पार्टी के एक नेता ने इसकी जानकारी दी ।
देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल ने अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने की समयसीमा तय की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को संबधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे अधिवास प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया में गति लाएं और बिना बाधा के इन्हें जारी करें। उन्होंने आवेदकों द्वारा दिखाए गए उत्साह की भी प्रशंसा की।
देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में पीआरसी धारकों को नौकरी के लिए मूल निवासी का प्रमाणपत्र देना जरूरी : जितेंद्र सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में रोजगार और अन्य लाभ के संबंध में आवेदन करने के लिए स्थायी निवासी प्रमाणपत्र (पीआरसी) धारकों को भी वहां के मूल निवासी प्रमाणपत्र की जरूरत होगी।
जरुरी जानकारी | भारत में डिजिटल भुगतान बाजार 2025 तक बढ़कर होगा तीन गुना: रिपोर्ट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत में डिजिटल भुगतान के 2025 तक तीन गुना बढ़कर 7,092 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। एक शोध रिपोर्ट के मुताबिक वित्तीय समावेश को लेकर सरकारी नीतियों और कारोबार के बढ़ते डिजिटलीकरण के कारण ऐसा होगा।
देश की खबरें | कर्नाटक विधानसभा का एक दिवसीय सत्र हंगामेदार रहने के आसार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल विधानसभा के सोमवार को होने वाले एक दिवसीय सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं। एलडीएफ सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही विपक्षी कांग्रेस नीत यूडीएफ सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाएगी।
खेल की खबरें | उम्मीद करता हूं इससे पाकिस्तान के लिए प्रतिभावान बल्लेबाजों की पीढ़ी प्रेरित होगी: अब्बास
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने समय के सबसे कलात्मक बल्लेबाजों में से एक जहीर अब्बास ने रविवार को उम्मीद जताई कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल आफ फेम में शामिल किए जाने से पाकिस्तान की ओर से खेलने के लिए प्रतिभावान बल्लेबाजों की एक पीढ़ी प्रेरित होगी।
देश की खबरें | जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचने पर सुखना झील के दो फाटक खोले गए, निचले इलाकों में भरा पानी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारी बारिश के कारण सुखना झील में जलस्तर 1,163 फुट पर खतरे के निशान तक पहुंच गया, जिसके बाद रविवार को यहां के तीन में से दो फाटकों (फ्लड गेट) को खोलना पड़ा।
देश की खबरें | कर्नाटक कांग्रेस की पसंद गांधी परिवार: राज्य के नेता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस में ऐसे ‘‘पूर्णकालिक नेतृत्व’’के बारे में चर्चा छिड़ी हुई है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हो तथा ‘‘नजर’’ भी आए । इस बीच पार्टी की कर्नाटक इकाई ने रविवार को गांधी परिवार को ही अपनी पसंद बताया।
खेल की खबरें | ओडिशा के हाई-परफोर्मेंस केन्द्र का लक्ष्य 2032 ओलंपिक के लिए पदक विजेता तैयार करना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय स्तर पर अपने एथलीटों के प्रभावशाली प्रदर्शन से उत्साहित ‘रिलायंस फाउंडेशन ओडिशा एथलेटिक्स हाई-परफॉर्मेंस सेंटर’ के मुख्य कोच जेम्स हिलियर ने रविवार को यहां कहा कि उनका लक्ष्य 2026 युवा ओलंपिक और 2032 ओलंपिक खेलों के लिए पदक विजेता तैयार करना है।
विदेश की खबरें | ब्रिटेन के चिकित्सा प्रमुखों ने स्कूलों को फिर से खोले जाने का समर्थन किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के शीर्ष मुख्य चिकित्सा प्रमुखों ने रविवार को कहा कि स्कूली पढ़ाई से वंचित रह जाना कोविड-19 की तुलना में बच्चों के लिए ज्यादा जोखिम भरा है । उन्होंने अगले महीने से स्कूलों को फिर से खोलने की सरकार की योजना का जोरदार समर्थन किया है ।
देश की खबरें | अब गरुड़ प्रकाशन 2020 के दिल्ली दंगों पर किताब प्रकाशित करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्लूम्सबरी इंडिया द्वारा दिल्ली दंगों से जुड़ी किताब के प्रकाशन से इनकार करने के एक दिन बाद गरुड़ प्रकाशन ने रविवार को कहा कि वह “डेल्ही रायट्स 2020: द अनटोल्ड स्टोरी” शीर्षक वाली पुस्तक प्रकाशित करेगा। किताब के प्रकाशन से पूर्व एक ऑनलाइन कार्यक्रम को लेकर हंगामा मचने के बाद ब्लूम्सबरी इंडिया ने पुस्तक के प्रकाशन से हाथ खड़े कर दिये थे।
देश की खबरें | सीडब्ल्यूसी बैठक से पहले वरिष्ठ नेताओं के पत्र से कांग्रेस में उठा सियासी बवंडर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक से एक दिन पहले रविवार को सोनिया गांधी को 23 वरिष्ठ नेताओं की ओर से पत्र लिखे जाने की जानकारी सामने आने के बाद पार्टी के भीतर एक सियासी बवंडर खड़ा हो गया और नेतृत्व के मुद्दे पर पार्टी दो खेमे में बंटी नजर आई।
विदेश की खबरें | पेरू : डिस्को में पुलिस की छापेमारी के दौरान भगदड़ मचने से 13 लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. गृह मंत्रालय ने कहा कि लीमा स्थित थॉमस डिस्को में शनिवार रात को करीब 120 लोग पार्टी करने के लिए एकत्र हुए थे, जहां छापेमारी के दौरान भगदड़ मच गई।
देश की खबरें | रंजन गोगोई आगामी असम विस चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं: तरूण गोगोई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तरुण गोगोई ने दावा किया है कि अयोध्या जमीन विवाद समेत विभिन्न अहम मामलों में फैसले सुनाने वाली पीठों की अगुवाई कर चुके पूर्व प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई अगले साल असम विधानसभा चुनाव में भाजपा के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हो सकते हैं।
जरुरी जानकारी | पंजाब: एसएडी ने वित्त आयोग से फाजिल्का में अस्पताल के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने की मांग की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पंजाब में शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) के प्रमुख सुखवीर सिंह बादल ने शनिवार को 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एन के सिंह से राज्य के सीमावर्ती जिले फाजिल्का में एक चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल की स्थापना के लिए 100 करोड़ रुपये आवंटित करने का आग्रह किया।
खेल की खबरें | अजहर अली का अर्धशतक, पाकिस्तान के पांच विकेट पर 158 रन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. चाय के समय अजहर 82 रन बनाकर खेल रहे थे। वह मोहम्मद रिजवान के साथ छठे विकेट के लिए 83 रन की अटूट साझेदारी कर चुके हैं। रिजवान 22 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये दोनों उस समय बल्लेबाजी के लिए उतरे जब टीम 75 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद संकट में थी।
जरुरी जानकारी | कोविड-19 के कारण विमानन उद्योग को पड़ सकती है पांच अरब डॉलर पूंजी की जरूरत: सीएपीए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस से प्रभावित घरेलू उड्डयन उद्योग को बने रहने के लिये करीब पांच अरब डॉलर के पूंजी निवेश की आवश्यकता पड़ सकती है, क्योंकि पूरे विमानन उद्योग को मिलाकर इस वित्त वर्ष में छह से साढ़े छह अरब डॉलर का घाटा हो सकता है।
देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 10,441 नए मामले, 258 लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 10,441 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 6,82,383 हो गई है।