खेल की खबरें | उम्मीद करता हूं इससे पाकिस्तान के लिए प्रतिभावान बल्लेबाजों की पीढ़ी प्रेरित होगी: अब्बास
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. अपने समय के सबसे कलात्मक बल्लेबाजों में से एक जहीर अब्बास ने रविवार को उम्मीद जताई कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल आफ फेम में शामिल किए जाने से पाकिस्तान की ओर से खेलने के लिए प्रतिभावान बल्लेबाजों की एक पीढ़ी प्रेरित होगी।
कराची, 23 अगस्त अपने समय के सबसे कलात्मक बल्लेबाजों में से एक जहीर अब्बास ने रविवार को उम्मीद जताई कि उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के हॉल आफ फेम में शामिल किए जाने से पाकिस्तान की ओर से खेलने के लिए प्रतिभावान बल्लेबाजों की एक पीढ़ी प्रेरित होगी।
एशियाई ब्रेडमैन के नाम से मशहूर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान अब्बास को दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज आलराउंडर जाक कैलिस और आस्ट्रेलिया की महिला टीम की पूर्व कप्तान लिसा स्टालेकर के साथ आईसीसी हॉल आफ फेम में शामिल किया गया।
यह भी पढ़े | Saqlain Mushtaq ने कहा- BCCI ने धोनी के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया.
अब्बास ने कहा, ‘‘इस सम्मान को पाकर मैं काफी खुश हूं लेकिन मेरे से अधिक यह मेरे देश का सम्मान है और मैं सिर्फ इतना चाहता हूं कि इससे राष्ट्रीय टीम के लिए प्रतिभावान बल्लेबाजों की एक पीढ़ी प्रेरित हो।’’
आईसीसी हॉल आफ फेम में आस्ट्रेलिया के 27, इंग्लैंड के 28, भारत के छह, न्यूजीलैंड के तीन, दक्षिण अफ्रीका के चार, श्रीलंका का एक और वेस्टइंडीज के 18 खिलाड़ी शामिल हैं।
आईसीसी के मानद अध्यक्ष रहे अब्बास हनीफ मोहम्मद, इमरान खान, जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और वकार यूनिस के बाद आईसीसी हॉल आफ फेम में जगह बनाने वाले पाकिस्तान के छठे क्रिकेटर हैं।
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष एहसान मनी ने भी अपने पूर्व कप्तान की सराहना की।
अब्बास ने पाकिस्तान की ओर से 78 टेस्ट और 62 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में क्रमश: 5062 और 2572 रन बनाए।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)