देश की खबरें | कर्नाटक कांग्रेस की पसंद गांधी परिवार: राज्य के नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस में ऐसे ‘‘पूर्णकालिक नेतृत्व’’के बारे में चर्चा छिड़ी हुई है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हो तथा ‘‘नजर’’ भी आए । इस बीच पार्टी की कर्नाटक इकाई ने रविवार को गांधी परिवार को ही अपनी पसंद बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 23 अगस्त कांग्रेस में ऐसे ‘‘पूर्णकालिक नेतृत्व’’के बारे में चर्चा छिड़ी हुई है जो जमीनी स्तर पर सक्रिय हो तथा ‘‘नजर’’ भी आए । इस बीच पार्टी की कर्नाटक इकाई ने रविवार को गांधी परिवार को ही अपनी पसंद बताया।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने कहा कि कर्नाटक में पूरी कांग्रेस पार्टी सोनिया गांधी और गांधी परिवार के नेतृत्व के पक्ष में है।

यह भी पढ़े | Congress President Row: सोनिया गांधी अंतरिम अध्यक्ष पद से दे सकती हैं इस्तीफा, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने खबर को बताया गलत.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘संकट के समय में (सोनिया) गांधी ने कांग्रेस की कमान संभाली और पार्टी को बचाया। जो भी चर्चा होनी है वह पार्टी फोरम में हो, न कि मीडिया में।’’

विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के विधायी दल के नेता सिद्धरमैया ने कहा, ‘‘यह दुर्भाग्य की बात है कि गांधी परिवार के नेतृत्व पर कुछ लोग सवाल उठा रहे हैं’’

यह भी पढ़े | सुशांत सिंह राजपूत केसः बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंची सीबीआई की टीम: 23 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा द्वारा लोकतंत्र पर हमले और अघोषित आपातकाल के इस मुश्किल दौर में हमें कांग्रेस को एकजुट होकर मजबूत करने के प्रयास करने चाहिए, न कि कमजोर करने के।’’

सिद्धरमैया और शिवकुमार के ये ट्वीट उन खबरों की पृष्ठभूमि में आए हैं जिनके मुताबिक कांग्रेस के 23 नेताओं ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को पत्र लिख नेतृत्व का मुद्दा उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\