एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | दिल्ली की अदालत के समक्ष आईएसआईएस के छह कार्यकर्ताओं ने अपने गुनाह कबूल किए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आतंकवाद के एक मामले में छह आरोपियों ने मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
विदेश की खबरें | पीआईए ने ईएएसए उड़ान प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) द्वारा लगाए गए छह महीनों के प्रतिबंधों के खिलाफ अपील दायर नहीं करने का फैसला किया।
देश की खबरें | दसवीं के छात्र ने दी जान, रिश्तेदार का आरोप-"स्कूल प्रबंधन फीस भरने के लिये दबाव बना रहा था"
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र ने सोमवार देर रात कथित तौर पर फांसी लगाकर जान दे दी। उसके एक रिश्तेदार का आरोप है कि बकाया फीस चुकाने को लेकर स्कूल प्रबंधन के बनाये जा रहे अनुचित दबाव के कारण वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में था।
जरुरी जानकारी | कोल इंडिया 2023-24 तक विभिन्न परियोजनाओं में 1.22 लाख करोड़ रुपये निवेश करेगी: कोयला मंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया वित्त वर्ष 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य हासिल करने के उद्देश्य से कोयले की निकासी, खोज और स्वच्छ कोयला प्रौद्योगिकी से संबंधित परियोजनाओं में 1.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद में बीएसएफ कर्मियों ने चार लोगों की जान बचायी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने चार लोगों की जान बचायी। अर्द्धसैनिक बल की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।
देश की खबरें | चमोली के जिला कारागार से दो कैदी फरार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में मंगलवार को चमोली जिला जेल से दो कैदी फरार हो गए जिससे जेल परिसर में अफरातफरी मच गयी।
देश की खबरें | हरियाणा में अगस्त महीने में कोविड-19 के लगभग 30,000 मामले सामने आए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में अगस्त महीने में कोविड-19 के लगभग 30,000 नए मरीज सामने आए हैं। यह राज्य में संक्रमण के मामलों में लगभग 85 प्रतिशत का इजाफा है। सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह जानकारी मिली।
देश की खबरें | विद्यानगर कॉलेज : जहां प्रणब मुखर्जी ने पांच साल किया था अध्यापन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी दक्षिण 24 परगना जिले के विद्यानगर कॉलेज को कभी नहीं भूले थे, जहां उन्होंने 60 के दशक में पांच साल तक छात्रों को राजनीति विज्ञान और इतिहास पढ़ाया था।
देश की खबरें | दाखिल होने के बाद पूरा आरोप पत्र पिंजड़ा तोड़ सदस्य नरवाल को मुहैया करायें: अदालत ने पुलिस से कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने मंगलवार को पुलिस को निर्देश दिया कि वह एक बार दाखिल होने के बाद पिंजरा तोड़ की एक सदस्य को पूरा आरोप पत्र उपलब्ध कराए। वह इस साल फरवरी में संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ विरोध प्रदर्शनों के दौरान उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई सांप्रदायिक हिंसा से संबंधित एक मामले में आरोपों का सामना कर रही है।
जरुरी जानकारी | आईसीएआई फोरेंसिक आडिट/आकलन प्रक्रिया के लिये मानक लाएगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चार्टर्ड एकान्टेंट निकाय भारतीय सनदी लेखाकर संस्थान (आईससीएआई) फोरेंसिक लेखा और आडिट प्रक्रिया के लिये विस्तृत मानक बनाने में लगा है।
देश की खबरें | एससीओ बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस रवाना होंगे राजनाथ सिंह
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की एक महत्वपूर्ण बैठक में हिस्सा लेने के लिए बुधवार को रूस रवाना होंगे। इस बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य पर विचार-विमर्श किये जाने की उम्मीद है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
देश की खबरें | महाराष्ट्र: मंदिर खुलने के मुद्दे पर एआईएमआईएम और शिवसेना कार्यकर्ता आए आमने-सामने
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर में सांसद इम्तियाज जलील द्वारा धार्मिक स्थलों को खोलने का आह्वान किए जाने के बाद मंगलवार को एक मंदिर के पास शिवसेना और आल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए।
देश की खबरें | मास्क, दस्ताने, फेस शिल्ड, सैनिटाइजर, चाय की छोटी थैलियों के साथ कोविड-19 से मुकाबले को तैयार संसद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 की छाया में 14 सितंबर से शुरू होने वाले संसद के मानसून सत्र के दौरान सांसदों, कर्मचारियों सहित करीब 4000 लोगों के लिये कोरोना वायरस टेस्ट कराने, हजारों की संख्या में मास्क, दास्ताने, सैकड़ों सैनिटाइजर की बोतलें, चेहरे ढकने का आवरण या फेस शिल्ड सहित 18 दिनों के सत्र के लिये कई अन्य व्यवस्थाएं की गई है।
जरुरी जानकारी | भारत 2021 तक सबसे ज्यादा कर्ज बोझ वाली उभरती अर्थव्यवस्थाओं में से एक होगा: मूडीज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रेटिंग एजेंसी मूडीज इनवेस्टर्स सर्विस ने मंगलवार को कहा कि वर्ष 2021 तक भारत उभरते बाजारों में सबसे अधिक कर्ज बोझ वाली अर्थवयवस्थाओं में शामिल होगा।
देश की खबरें | अनलॉक 4: मेटूो ट्रेनों के लिए मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगा शहरी मंत्रालय
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय आवास और शहरी मामलों का मंत्रालय अनलॉक-4 के दिशा-निर्देशों के तहत मेट्रो ट्रेनों के परिचालन के लिए बुधवार को विस्तृत मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) जारी कर सकता है।
देश की खबरें | फारूक अब्दुल्ला ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया।
देश की खबरें | अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में नहीं है कोई दिक्कत: भाजपा की तमिलनाडु इकाई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने मंगलवार को कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के गठजोड़ में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि मंत्री इस गठबंधन की आलोचना करना बंद करें।
देश की खबरें | प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने उनके पैतृक मंदिर में जुटे लोग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के बीरभूम में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पैतृक मंदिर में कुछ लोग इकट्ठा हुए । लोगों ने अपने ‘पोल्टू दा’ की याद में मंदिर में लगी एक कुर्सी पर रखे उनके तैल चित्र के सामने मोमबत्ती जलायी और उन्हें पुष्पांजलि दी । इसी कुर्सी पर बैठकर मुखर्जी दुर्गा पूजा के दौरान श्लोक पढ़ते थे ।
देश की खबरें | आम्रपाली समूह की छह अधूरी परियोजनाओं के वित्तपोषण की एसबीआईकैप के प्रस्ताव को न्यायालय की मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम्रपाली समूह के हजारों मकान खरीदारों को बड़ी राहत देते हुये उच्चतम न्यायालय ने छह अधूरी परियोजनाओं के करीब 7000 फ्लैट के निर्माण के लिये एसबीआईकैप वेंचर्स को देय ब्याज का मुद्दा मंगलवार को सुलझा लिया।
जरुरी जानकारी | जीएसटी संग्रह अगस्त महीने में 86,449 करोड़ रुपये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह अगस्त महीने में 86,449 करोड़ रुपये रहा। यह जुलाई महीने में प्राप्त 87,422 रुपये से कम है।