देश की खबरें | पश्चिम बंगाल : मुर्शिदाबाद में बीएसएफ कर्मियों ने चार लोगों की जान बचायी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने चार लोगों की जान बचायी। अर्द्धसैनिक बल की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, एक सितंबर पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) कर्मियों ने चार लोगों की जान बचायी। अर्द्धसैनिक बल की ओर से मंगलवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के मुताबिक, सोमवार को सीमा के पास बामनाबाद में गंगा में नाव पलट जाने के बाद तीन मछुआरे मदद के लिए चिल्लाए।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर अर्जुन रामपाल ने उठाया सवाल, पूछा- इस विवाद पर सब शांत क्यों हैं? इससे जरुरी मुद्दा क्या हो सकता है?.

उनकी चीख सुनकर बीएसएफ कर्मी इंजन वाली नाव से उनके पास पहुंचे और तीनों को बचा लिया।

प्राथमिक चिकित्सा के बाद तीनों मछुआरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां वे उपचाराधीन हैं। तीनों मुर्शिदाबाद जिले के ही रहने वाले हैं।

यह भी पढ़े | Facebook Row: आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, कहा- फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी को कहते हैं अपशब्द.

बयान के मुताबिक, इसी दिन एक अन्य घटना में लौंगोला सीमा चौकी के पास एक व्यक्ति को सांप ने काट लिया।

चौकी पर तैनात एक बीएसएफ जवान उसे तुरंत स्वास्थ्य केंद्र ले गया, जहां उसका इलाज किया गया।

शफीक माधव

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू