देश की खबरें | अन्नाद्रमुक के साथ गठबंधन में नहीं है कोई दिक्कत: भाजपा की तमिलनाडु इकाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने मंगलवार को कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के गठजोड़ में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि मंत्री इस गठबंधन की आलोचना करना बंद करें।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, एक सितंबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई के अध्यक्ष एल मुरुगन ने मंगलवार को कहा कि राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के गठजोड़ में कोई दिक्कत नहीं है लेकिन वह चाहते हैं कि मंत्री इस गठबंधन की आलोचना करना बंद करें।

उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी अकेले अपने बलबूते पर चुनाव लड़ती है तो भी चुनाव के बाद विधानसभा में कम से कम 60 विधायक भाजपा का प्रतिनिधित्व करेंगे।

यह भी पढ़े | UPSC CDS II 2019 Final Result 2019: यूपीएससी द्वारा आयोजित सीडीएस (II) के परिणाम घोषित, अधिकारिक वेबसाइट, upsc.gov.in पर चेक करें अपना रिजल्ट.

उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि भाजपा चुनाव की तैयारी में जुटी है और राज्य में उसकी ताकत बढ़ती जा रही है क्योंकि पार्टी को और मजबूत करने के लिए कदम उठाये जा रहे हैं तथा युवक उसका समर्थन करने लगे हैं।

मुरुगन ने कहा, ‘‘ तमिलनाडु में (अन्नाद्रमुक के साथ) गठबंधन में कोई संशय या दिक्कत नहीं है। लेकिन मंत्रियों को इस गठबंधन को लेकर तरह तरह की बातें करना और आलोचना करना बंद करना चाहिए।

यह भी पढ़े | Corona pandemic: क्या बाहर से आकर नहाना और कपड़े रोज धोना जरूरी है?.

उनका बयान इस बहस के बीच आया कि 2021 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में इस गठबंधन की अगुवाई कौन करेगा। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष वी पी दुरैस्वामी ने कहा था कि उनकी पार्टी को चुनाव में गठबंधन की अगुवाई करने का अधिकार है।

अन्नाद्रमुक के संयोजक और मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने कुछ दिन पहले कहा था कि उनकी पार्टी ही राज्य में किसी भी चुनाव में गठबंधन का नेतृत्व करेगी और कहा कि 2019 में लोकसभा चुनाव में राज्य में उनके नेतृत्व में ही लोकसभा चुनाव लड़ा गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\