विदेश की खबरें | पीआईए ने ईएएसए उड़ान प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) द्वारा लगाए गए छह महीनों के प्रतिबंधों के खिलाफ अपील दायर नहीं करने का फैसला किया।

लाहौर, एक सितंबर पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने यूरोपीय संघ की विमानन सुरक्षा एजेंसी (ईएएसए) द्वारा लगाए गए छह महीनों के प्रतिबंधों के खिलाफ अपील दायर नहीं करने का फैसला किया।

ईएएसए ने पाकिस्तान की राष्ट्रीय विमानन कंपनी पर यूरोपीय संघ के सदस्य देशों में उड़ानों के परिचालन पर रोक लगा दी है।

यह भी पढ़े | COVID-19 Vaccine Update: रूस नवंबर या दिसंबर में बड़े पैमाने पर शुरू करेगा वैक्सीनेशन.

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, आर्थिक तंगी से जूझ रही कंपनी से कहा गया था कि जरूरी सुरक्षा उपायों को पूरा नहीं करने को लेकर उसे एक और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ सकता है। इसके बाद कंपनी ने प्रतिबंध के खिलाफ अपील नहीं करने का फैसला किया।

यूरोपीय संघ ने पाकिस्तान के नागर उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान के इस खुलासे के बाद एक जुलाई को पीआईए की उड़ानों पर छह महीने के लिए प्रतिबंध लगा दिया था कि सरकार ने संदिग्ध लाइसेंसों के कारण 262 पायलटों को ड्यूटी से हटा दिया है।

यह भी पढ़े | अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत.

ईएएसए ने कहा कि वह मंत्री के बयान के बाद पाकिस्तानी पायलटों की लाइसेंस वैधता को लेकर चिंतित थी।

नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (सीएए) के एक सूत्र ने मंगलवार को पीटीआई को बताया कि पीआईए ने इस आकलन के बाद प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर नहीं करने का फैसला किया कि सुरक्षा के आधार पर अपील के खारिज होने पर और शर्मिंदगी हो सकती है।

प्रतिबंध के खिलाफ अपील दायर करने के लिए दो महीने की समय सीमा थी जो 30 अगस्त को समाप्त हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू