एजेंसी न्यूज

अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और न्यूयार्क क्षेत्र के पास एक जलाशय में डूबने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है. इसमें कहा गया है कि मृत छात्र की पहचान अर्पित गोयल (24) के रूप में की गयी है और वह बफेलो विश्वविद्यालय का छात्र था.

अमेरिका के जलाशय में डूबने से भारतीय छात्र की मौत
मौत I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

अमेरिका के पेंसिल्वेनिया और न्यूयार्क क्षेत्र के पास एक जलाशय में डूबने से एक भारतीय छात्र की मौत हो गई. मीडिया में आयी खबरों में इसकी जानकारी दी गयी है. इसमें कहा गया है कि मृत छात्र की पहचान अर्पित गोयल (24) के रूप में की गयी है और वह बफेलो विश्वविद्यालय का छात्र था.

पिछले सप्ताह बुधवार की शाम को वारेन काउंटी में स्थित अलेघेनी जलाशय में डूबने से गोयल की मौत हो गई. पोस्ट जर्नल की खबर के अनुसार गोयल को घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया. यह भी पढ़े: ऑस्ट्रेलिया में लड़की ने की 25 वर्षीय भारतीय छात्र की हत्या

खबर के अनुसार वारेन काउंटी के मुख्य उप कोरोनर (मौत के कारण की जांच करने वाले अधिकारी) टोनी चीमेंटी ने कहा कि गोयल अपने दोस्तों के साथ काउंटी आया था और किन्जुआ तट पर वह और उसके साथी जलाशय में तैर रहे थे. चीमेंटी ने कहा कि गोयल की मौत दुर्घटनावश डूबने के कारण हुई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 01:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).