देश की खबरें | फारूक अब्दुल्ला ने प्रणब मुखर्जी के निधन पर शोक जताया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया।
श्रीनगर, एक सितंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष और सांसद फारूक अब्दुल्ला ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के निधन पर मंगलवार को दुख व्यक्त किया।
अब्दुल्ला ने कहा, ‘‘बड़े दुःख के साथ, मुझे प्रणब मुखर्जी जी के निधन की दुर्भाग्यपूर्ण खबर मिली जो पूरी तरह से सज्जन, लोकतांत्रिक और राजनेता थे। राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को आने वाले समय में हमेशा याद किया जाएगा।’’
मुखर्जी का मंगलवार दोपहर राष्ट्रीय राजधानी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
फारूक ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।
उन्होंने कहा, “एक दिग्गज व्यक्ति हमें छोड़ कर चले गए, उनका बेहतरीन राजनैतिक करियर रहा जिसमें उन्हें विभिन्न पदों पर रहकर देश की सेवा करने का मौका मिला। वह राजनीति में प्रतिष्ठित व्यक्ति थे और उस श्रेणी के राजनेता थे जिनकी संख्या तेजी से घटती जा रही है और जिनका पूरे राजनीतिक दायरे में सम्मान किया जाता है। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देने में देश के साथ हूं।’’
पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जब भी उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति से मुलाकात की, उन्होंने उनके साथ बातचीत को यादगार पाया।
उमर ने कहा कि उनकी स्मृति व्यापक थी और चर्चा में अपनी बात रखने के लिए उनके पास हमेशा कोई किस्सा होता था।
उमर ने मुखर्जी को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संतप्त परिवार, दोस्तों और उनके सहयोगियों के प्रति संवेदना जतायी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)