JEE- NEET Row 2020: राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, कहा- भारत के भविष्य से खिलवाड़ कर रही मोदी सरकार, नौकरियां दीजिए, खाली नारे नहीं
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के साथ ही दूसरे अन्य मुद्दों पर लगातार घेरने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि की केंद्र सरकार उनकी बातों को नजर अंदाज करता रहा है. राहुल गांधी छात्रों के भविष्य और नौकरियों को लेकर बार फिर से मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है. उन्होंने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा कि मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है.
- Read in
- English
नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के साथ ही दूसरे अन्य मुद्दों पर लगातार मोदी सरकार को घेरने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि की केंद्र सरकार उनकी बातों को नजर अंदाज करता रहा है. राहुल गांधी छात्रों के भविष्य और नौकरियों को लेकर मोदी सरकार (Modi Govt) को एक ट्वीट कर घेरने की कोशिश की है.
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मोदी सरकार भारत के भविष्य को खतरे में डाल रही है. अहंकार की वजह से वो JEE-NEET आकांक्षियों की वास्तविक चिंताओं के साथ-साथ SSC और अन्य परीक्षा देने वालों की मांगों की अनदेखी कर रहे हैं. नौकरी दो, खाली नारे नहीं.' यह भी पढ़े: Rahul Gandhi on Mann Ki Baat: राहुल गांधी ने JEE-NEET को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज, बोले- ‘मन की बात’ में परीक्षा पर चर्चा के बजाय हुई खिलौने पर चर्चा
Modi Govt is jeopardising India's future.
Arrogance is making them ignore the genuine concerns of the JEE-NEET aspirants as well as the demands of those who took SSC and other exams.
Give jobs, not empty slogans.#SpeakUpForSSCRailwayStudents
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 1, 2020
वहीं इसके पहले राहुल गांधी आज ही अर्थव्यवस्था को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने ट्वीट कर कहा कि देश की अर्थव्यवस्था की बर्बादी नोटबंदी से शुरू हुई थी. तब से सरकार ने एक के बाद एक ग़लत नीतियों की लाइन लगा दी. राहुल ने एक खबर के जरिए मोदी सरकार पर हमला बोला है. जिसमें कहा गया है कि जीडीपी के आंकड़े (-23.9 ) पहुंच गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2020 07:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

