देश की खबरें | हरियाणा में अगस्त महीने में कोविड-19 के लगभग 30,000 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा में अगस्त महीने में कोविड-19 के लगभग 30,000 नए मरीज सामने आए हैं। यह राज्य में संक्रमण के मामलों में लगभग 85 प्रतिशत का इजाफा है। सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह जानकारी मिली।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, एक सितंबर हरियाणा में अगस्त महीने में कोविड-19 के लगभग 30,000 नए मरीज सामने आए हैं। यह राज्य में संक्रमण के मामलों में लगभग 85 प्रतिशत का इजाफा है। सरकारी आंकड़ों का विश्लेषण करने पर यह जानकारी मिली।

राज्य में 31 जुलाई को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 34,965 थी, जो 31 अगस्त तक 64,732 हो गई। राज्य में 31 अगस्त को सर्वाधिक 1,450 नए मरीज सामने आए थे।

यह भी पढ़े | India-China Border Tension: भारत-चीन सीमा तनाव को लेकर अर्जुन रामपाल ने उठाया सवाल, पूछा- इस विवाद पर सब शांत क्यों हैं? इससे जरुरी मुद्दा क्या हो सकता है?.

राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदत्त आंकड़ों के अनुसार, इस अवधि में कुल 29,767 नए मामले सामने आए हैं जबकि मृतक संख्या 421 से बढ़कर 689 पहुंच गई।

वहीं, इस दौरान राज्य में संक्रमण से उबरने की दर 80.73 प्रतिशत से बढ़कर 81.37 प्रतिशत हो गई जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत से घटकर 1.06 प्रतिशत हो गई।

यह भी पढ़े | Facebook Row: आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने मार्क जुकरबर्ग को लिखा पत्र, कहा- फेसबुक के कर्मचारी पीएम मोदी को कहते हैं अपशब्द.

राज्य में संक्रमण के मामले दोगुना होने की अवधि 25 दिनों से बढ़कर 34 दिन हो गई जबकि प्रति दस लाख आबादी पर जांच की स‍ंख्या 24,165 से बढ़कर 45,370 हो गई।

कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के फरीदाबाद और गुड़गांव जिलों में संक्रमण के नए मामलों में गिरावट देखी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\