एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | असम पुलिस पेपर लीक मामले में 19 गिरफ्तार, पूर्व डीआईजी, भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित होगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम में पुलिस भर्ती प्रश्न पत्र के लीक होने के सिलसिले में छह और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे इस मामले में गिरफ्तार होने वाले कुल लोगों की संख्या 19 हो गई है। यह जानकारी डीजीपी भास्कर ज्योति महंत ने दी। साथ ही उन्होंने घोषणा की कि एक पूर्व पुलिस अधिकारी तथा भाजपा के एक वरिष्ठ नेता को इसमें कथित भूमिका निभाने की खातिर पकड़ने के लिए इनाम की घोषणा की जाएगी।
खेल की खबरें | इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला भारतीय सरजमीं पर खेलना चाहते हैं: गांगुली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सोमवार को कहा कि कोविड-19 महामारी से उपजी परिस्थितियों के बाद भी बोर्ड यह सुनिश्चित करने के लिए पूरी कोशिश करेगा कि इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला का आयोजन भारत में ही हो।
जरुरी जानकारी | इंदौर में सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी बढ़िया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय खाद्य तेल बाजार में सोमवार को सोयाबीन रिफाइंड में ग्राहकी शनिवार की तुलना में बढ़िया रही। तिलहन में सरसों 50 रुपये प्रति क्विंटल महंगी बिकी।
जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत का संकुचन होगा: इक्रा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को देश के जीडीपी अनुमानों को आगे और घटाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत तक संकुचन हो सकता है।
जरुरी जानकारी | आरबीआई ने कोरम पूरा न होने के कारण मौद्रिक नीति समिति की बैठक को टाला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने सोमवार को कहा कि उसने इस सप्ताह होने वाली मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक को टालने का फैसला किया है और नई तारीखों की घोषणा शीघ्र की जाएगी।
देश की खबरें | अटल सुरंग रोहतांग के उद्घाटन के बाद दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हिमाचल प्रदेश में तीन अक्टूबर को सामरिक रूप से महत्वपूर्ण अटल सुरंग रोहतांग का उद्घाटन करने के बाद राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
देश की खबरें | भाजपा ने इंडिया गेट के पास ट्रैक्टर जलाने की घटना को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने इंडिया गेट पर विपक्षी दल के कार्यकर्ताओं द्वारा कथित तौर पर ट्रैक्टर में आग लगाने की घटना को लेकर कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए सोमवार को कहा कि उसने प्रचार पाने और किसानों को ‘‘गुमराह’’ करने के लिए जो ‘‘नाटक’’ किया उससे देश ‘‘शर्मिंदा’’ हुआ है।
देश की खबरें | प. बंगाल में संविधान की रक्षा नहीं हुई तो कार्रवाई होगी :राज्यपाल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने सोमवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस सरकार ने राज्य को ‘पुलिस शासित राज्य’ में बदल दिया है और सत्ता द्वारा उनकी लंबे समय से अनदेखी की जा रही है जिसके कारण उन्हें संविधान के अनुच्छेद 154 पर विचार करना होगा।
देश की खबरें | राजनाथ सिंह ने नयी रक्षा खरीद प्रक्रिया जारी की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को एक नयी रक्षा खरीद प्रक्रिया (डीएपी) को जारी किया जिसमें भारत को सैन्य प्लेटफॉर्म का वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनाने, रक्षा उपकरणों की खरीद में लगने वाले समय को कम करने तथा तीनों सेनाओं द्वारा एक सरल प्रणाली के तहत पूंजीगत बजट के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं की खरीद की अनुमति देने जैसी विशेषताएं हैं।
जरुरी जानकारी | भारत ने चीन से औषधि बनाने में उपयोग कच्चे माल की कथित डंपिंग की जांच शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने औषधियों में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल की चीन से कथित डंपिंग की जांच शुरू की है। घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है।
देश की खबरें | तेलंगाना : कांग्रेस ने किया कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में सोमवार को कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हाल ही में अस्तित्व में आए कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति से उन्हें वापस लेने की मांग की ।
देश की खबरें | सिख विरोधी दंगे: अदालत ने पुलिस को गवाह अभिषेक वर्मा को हर समय सुरक्षा मुहैया कराने को कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने सोमवार को पुलिस को निर्देश दिया कि 1984 के सिख विरोधी दंगों के मामले में गवाह और विवादास्पद शस्त्र विक्रेता अभिषेक वर्मा को हर समय तीन सुरक्षा कर्मी मुहैया कराये जाएं क्योंकि उन्हें धमकियां मिल रही हैं।
जरुरी जानकारी | बाजार दूसरे दिन चढ़ा, वित्तीय, ऑटो शेयरों ने तेजी की अगुवाई की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को पूंजी समर्थन दिए जाने और अर्थव्यवस्था के लिए राहत उपायों की उम्मीद में वित्तीय शेयरों में जोरदार लिवाली के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को 1.6 प्रतिशत तक चढ़ गए।
विदेश की खबरें | आर्मीनिया और अजरबैजान के बीच विवादित क्षेत्र को लेकर लड़ाई जारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर घातक हमले करने का आरोप लगाया है।
देश की खबरें | तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए अन्नाद्रमुक सात अक्टूबर को अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करेगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अगले साल तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा सात अक्टूबर को की जाएगी।
देश की खबरें | पति द्वारा प्रताड़ित नवविवाहिता ने आत्मदाह का प्रयास किया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां 20 वर्षीय एक नवविवाहिता ने जिला कलेक्ट्रेट के सामने आत्मदाह का प्रयास किया। महिला ने अपने पति के खिलाफ दहेज के लिए कथित तौर पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया और उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने यह जानकारी दी।
खेल की खबरें | बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा एक बार फिर स्थगित
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा एक बार फिर रद्द कर दिया गया है क्योंकि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के तहत 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास पर राजी नहीं हुए हैं।
देश की खबरें | स्थानीय निकायों, रेलवे और बैंक कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सर्वाधिक शिकायतें: सीवीसी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दिल्ली जल बोर्ड जैसे राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न स्थानीय निकायों, रेलवे और बैंकों के कर्मचारियों के खिलाफ पिछले साल भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा शिकायतें मिलीं।
जरुरी जानकारी | आरबीआई ने लक्ष्मी विलास बैंक के कामकाज को देखने के लिये निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति को मंजूरी दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कर्ज में फंसी लक्ष्मी विलास बैंक (एलवीबी) के दैनिक कामकाज को देखने के लिये निदेशकों की तीन सदस्यीय समिति (सीओडी) के गठन की मंजूरी दे दी है। शेयरधारकों द्वारा बैंक के सातों निदेशकों को बर्खास्त किये जाने के बाद आरबीआई ने यह कदम उठाया है।
विदेश की खबरें | पाकिस्तान के नेता विपक्ष शहबाज शरीफ धनशोधन के मामले में गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सात अरब रुपये के धनशोधन मामले में लाहौर उच्च न्यायालय द्वारा जमानत याचिका खारिज किए जाने पर पाकिस्तान के नेता प्रतिपक्ष एवं पीएमएल-एन के अध्यक्ष शहबाज शरीफ को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया।