जरुरी जानकारी | वित्त वर्ष 2020-21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत का संकुचन होगा: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को देश के जीडीपी अनुमानों को आगे और घटाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत तक संकुचन हो सकता है।

मुंबई, 28 सितंबर घरेलू रेटिंग एजेंसी इक्रा ने सोमवार को देश के जीडीपी अनुमानों को आगे और घटाते हुए कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान भारतीय अर्थव्यवस्था में 11 प्रतिशत तक संकुचन हो सकता है।

रेटिंग एजेंसी इससे इससे पहले 9.5 प्रतिशत संकुचन का अनुमान जताया था। इक्रा ने अपने अनुमानों को संशोधित करते हुए कहा कि देश में कोविड-19 संक्रमण की दर उच्च स्तर पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा.

गौरतलब है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के लिए वृद्धि के आधिकारिक आंकड़े आने के बाद कुछ विश्लेषकों ने वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान 14 प्रतिशत तक संकुचन की बात कही है। पहली तिमाही में जीडीपी में 23.9 प्रतिशत की गिरावट हुई है।

रेटिंग एजेंसी ने कहा कि छोटे व्यवसायों और अनौपचारिक क्षेत्र के आंकड़े आने के बाद चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़े नीचे की ओर संशोधित होते हैं, तो वित्त वर्ष 2020-21 के दौरान जीडीपी संकुचन के अनुमान बदतर हो सकते हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए भेजी जाएंगी CAPF की 300 कंपनियां, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला.

रेटिंग एजेंसी ने इस समय चल रही दूसरी तिमाही के लिए 12.4 प्रतिशत संकुचन के अनुमान को बनाए रखा है।

इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘‘भारत में छह महीने से अधिक समय तक महामारी जारी रहने के साथ, हम समझते हैं कि आर्थिक घटक अब संकट से सामंजस्य बैठा रहे हैं, जिसके चलते कोविड महामारी के बाद सुधार क्रमिक रूप से हो रहा है। बड़े पैमाने पर कोविड-19 संक्रमण के साथ यह स्थिति हमारे पिछले अनुमानों के मुकाबले लंबे समय तक बनी रह सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी