जरुरी जानकारी

7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के मकसद से पेंशन संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. पेंशन नियमों में बदलाव के बाद अब कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लाभ का दायरा बढ़ गया है. इसके तहत तलाकशुदा बेटियों को पारिवारिक पेंशन देने के लिए नियमों में ढील दी गई है.

7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा
रुपया (Photo Credits: PTI)

7th CPC News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है. मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों को राहत पहुंचाने के मकसद से पेंशन (Pension) संबंधित नियमों में महत्वपूर्ण बदलाव किया है. पेंशन नियमों में बदलाव के बाद अब कर्मचारियों के परिवार के सदस्यों के लाभ का दायरा बढ़ गया है. इसके तहत तलाकशुदा बेटियों को पारिवारिक पेंशन देने के लिए नियमों में ढील दी गई है. सरकार के इस फैसले से देश के लाखों कर्मचारियों को फायदा होगा. इस संबंध में सरकार ने शनिवार को एक बयान भी जारी किया गया है.

पारिवारिक पेंशन पाने के लिए तलाकशुदा बेटियों के लिए नियमों में ढील दे दी गई है और एक बेटी अब पारिवारिक पेंशन पाने की हकदार होगी, भले ही तलाक अंतिम रूप से हुआ न रहा हो लेकिन तलाक की याचिका उसके मृत माता पिता कर्मचारी व पेंशनभोगी के जीवन काल के दौरान ही उसके द्वारा दायर कर दी गई थी. 7th Pay Commission: सातवें वेतन आयोग से जुड़ी इन बातों को शायद ही जानते होंगे आप

पेंशन एवं पेंशनभोगी कल्याण विभाग द्वारा लाए गए कुछ महत्वपूर्ण सुधारों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि पहले के नियमों में किसी तलाकशुदा बेटी को पारिवारिक पेंशन के भुगतान का प्रावधान तभी था जब तलाक उसके मृत माता पिता कर्मचारी व पेंशनभोगी या उसकी पत्नी व पति के जीवन काल के दौरान ही हो गया रहा हो. नया परिपत्र न केवल पेंशन प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के जीवन में सुगमता लाएगा बल्कि तलाकशुदा बेटियों के लिए समाज में सम्मानजनक एवं समान अधिकार भी सुनिश्चित करेगा.

वहीं, कोरोना वायरस महामारी के बीच केंद्र सरकार के सभी पेंशनभोगी अपना जीवन प्रमाणपत्र एक नवंबर से 31 दिसंबर के बीच जमा करा सकते हैं. साथ ही सरकार ने सभी पेंशन संवितरण बैंकों को उन पेंशनभोगियों के लिए उनके दरवाजे पर ही जीवन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं जो बैंक नहीं पहुंच सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 28, 2020 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).