खेल की खबरें | बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा एक बार फिर स्थगित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा एक बार फिर रद्द कर दिया गया है क्योंकि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के तहत 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास पर राजी नहीं हुए हैं।

ढाका, 28 सितंबर बांग्लादेश का श्रीलंका दौरा एक बार फिर रद्द कर दिया गया है क्योंकि दोनों देशों के क्रिकेट बोर्ड कोविड-19 महामारी को देखते हुए स्वास्थ्य सुरक्षा नियमों के तहत 14 दिनों के अनिवार्य पृथकवास पर राजी नहीं हुए हैं।

बांग्लादेश को शुरुआत में तीन टेस्ट मैचों के लिए जुलाई-अगस्त में श्रीलंका का दौरा करना था लेकिन वैश्विक स्वास्थ्य संकट के कारण इसे टाल दिया गया।

यह भी पढ़े | RCB vs MI 10th IPL Match 2020: मैच से पहले यहां पढ़ें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर बनाम मुंबई इंडियंस के बीच कैसे रहें हैं आंकड़ें.

मौजूदा कार्यक्रम के अनुसार बांग्लादेश को 27 सितंबर से श्रीलंका के दौरे पर जाना था जिसमें पहला टेस्ट 23 अक्टूबर से खेला जाता।

श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारी चाहते हैं कि उनके देश में आने के बाद बांग्लादेश की टीम 14 दिन के पृथकवास से गुजरे जिससे बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) सहमत नहीं है।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch RCB vs MI Live Match: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर और मुंबई इंडियंस के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

दोनों बोर्ड 14 दिन के पृथकवास को लेकर बात कर रहे थे जिसके बाद बीसीबी अध्यक्ष नजमुल हसन पापोन ने स्पष्ट कर दिया कि अगर पृथकवास के दिनों को कम नहीं किया गया तो बांग्लादेश की टीम दौरे पर नहीं जाएगी।

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने सोमवार को नजमुल हसन के हवाले से कहा, ‘‘श्रीलंका में प्रवेश करने वाले किसी भी पर्यटक को इस नियम (14 दिन के पृथकवास) को मानना होगा। उन्होंने (श्रीलंका क्रिकेट) हमें कहा है कि इस बारे में वे कुछ नहीं कर सकते। हमें उन्हें सूचित कर दिया है कि हमें दौरे का आयोजन उस समय कराना होगा जब चीजों में सुधार होगा।’’

इस मामले का हल निकालने के तहत क्रिकेट श्रीलंका ने अपने स्वास्थ्य अधिकारियों को प्रस्ताव दिया था कि बांग्लादेश की टीम को दोनों देशों में मिलाकर दो हफ्ते के पृथकवास की स्वीकृति दी जाए लेकिन इस प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया गया।

श्रीलंका में इस महामारी का अधिक प्रकोप नहीं है लेकिन बांग्लादेश में काफी मामले सामने आए हैं।

पिछले हफ्ते तेज गेंदबाज अबु जायेद कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए थे। वह बांग्लादेश की टीम के अहम सदस्य हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\