जरुरी जानकारी | भारत ने चीन से औषधि बनाने में उपयोग कच्चे माल की कथित डंपिंग की जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने औषधियों में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल की चीन से कथित डंपिंग की जांच शुरू की है। घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है।

नयी दिल्ली, 28 सितंबर भारत ने औषधियों में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल की चीन से कथित डंपिंग की जांच शुरू की है। घरेलू विनिर्माताओं की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है।

नेक्टर लाइफ साइंसेस एंड स्टेरिल इंडिया ने वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) के समक्ष आवेदन देकर डंपिंग की जांच शुरू किये जाने का आग्रह किया था।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: पारिवारिक पेंशन का नियम बदला, लाखों सरकारी कर्मचारियों को ऐसे होगा फायदा.

डीजीटीआर की अधिसूचना के अनुसार चीन से सस्ते दाम पर निर्यात से घरेलू विनिर्माताओं के हितों को नुकसान पहुंच रहा है।

सेफ्ट्रिजोन सोडियम स्टेराइल रसायन या कच्चा माल है जिसका उपयोग पेटों के अंदर संक्रमण, त्वचा संक्रमण और श्वसन संबंधी संक्रमण जैसी बीमारियों के इलाज में किया जाता है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार चुनाव के लिए भेजी जाएंगी CAPF की 300 कंपनियां, गृह मंत्रालय ने लिया फैसला.

अधिसूचना के अनुसार डंपिंग को लेकर आवेदन और जरूरी साक्ष्य उपलब्ध कराने जाने के बाद प्राधिकरण ने मामले की जांच शुरू की है।

अगर डीजीटीआर को जांच में डंपिंग का पता चलता, जिससे घरेलू विनिर्माताओ के हितों का नुकसान हो रहा है, वह डंपिंग रोधी शुल्क की सिफारिश करेगा।

डीजीटीआर शुल्क की सिफारिश करता है जबकि वित्त मंत्रालय इसे अमल में लाता है।

जांच की अवधि अप्रैल 2019 से मार्च 2020 है। इसमें अप्रैल 2016 से 2019 के आंकड़ों पर भी गौर किया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान