एजेंसी न्यूज
जरुरी जानकारी | नगरनार इस्पात संयंत्र को एनएमडीसी से अलग करने के लिए सरकार की हरी झंडी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने निर्माणाधीन नगरनार इस्पात संयंत्र (एनएसपी) को एनएमडीसी से अलग करने और इसके रणनीतिक विनिवेश की मंजूरी दे दी है। इसके तहत सरकार एनएसपी में अपनी समूची हिस्सेदारी रणनीतिक खरीदार को बेचेगी।
देश की खबरें | दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण गतिविधियों पर सीपीसीबी की 50 टीम नजर रखेंगी : सरकार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आगामी शीत ऋतु में बेहतर वायु गुणवत्ता सुनिश्चित करने के प्रयास के तहत दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। यह जानकारी बुधवार को पर्यावरण मंत्रालय ने दी।
जरुरी जानकारी | भारत निर्यात बढ़ाने पर ध्यान दे, घरेलू बाजार को लेकर भ्रम से बचे: ए.सुब्रमणियम/चटर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार अरविंद सुब्रमणियम ने पेंसिलवेनिया स्टेट यूनवर्सिटी के प्रोफेसर सुमित्रो चटर्जी के साथ लिखे एक शोध पत्र में सरकार की ‘आत्मनिर्भर भारत’ पहल की आलोचना करते हुए भारत को घरेलू बाजार को लेकर गुमराह करने वाले प्रलोभन से बचना चाहिए और पूरे जोश के साथ निर्यात को बढ़ावा देना चाहिए। यह कहा है।
देश की खबरें | दीपक कोचर ने धनशोधन मामले में प्राथमिकी रद्द करने की याचिका वापस ली
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आईसीआईसीआई बैंक की पूर्व सीईओ चंदा कोचर के पति दीपक वीरेंद्र कोचर ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय से अपनी वह अर्जी वापस ले ली जिसमें उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक-वीडियोकॉन धनशोधन मामले में प्राथमिकी को रद्द करने का अनुरोध किया था।
देश की खबरें | मौसम विभाग ने दिल्ली के लिये अत्याधुनिक ‘हाई रिजोल्यूशन’ वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली शुरू की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी के लिये एक अत्याधुनिक ‘हाई-रिजोल्युशन’ वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली शुरू की है। वहीं, देश के लिये एक अलग वायु गुणवत्ता पूर्वानुमान प्रणाली को और बेहतर बनाया गया है।
देश की खबरें | खालिस्तानी झंडा फहराने के मामले में पंजाब में छह स्थानों पर एनआईए की छापेमारी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के सदस्यों द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर खालिस्तानी झंडा फहराने के सिलसिले में पंजाब के फिरोजपुर, लुधियाना और मोगा में छह स्थानों पर छापेमारी की है। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।
देश की खबरें | जयपुर सोना तस्करी मामले में एनआईए ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सऊदी अरब से 18 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के मामले के संबंध में रियाद में काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।
देश की खबरें | पंजाब: केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कानून बनाने के लिए 19 अक्टूबर को विधानसभा का विशेष सत्र
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार ने केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में कानून बनाने के लिए 19 अक्टूबर को राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया है।
देश की खबरें | असम में अंतिम एनआरसी से 10,000 अपात्र लोगों के नाम हटाये जाएंगे :शर्मा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के असम के समन्वयक हितेश देव शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश जारी कर राज्य में अंतिम एनआरसी से अपात्र लोगों और उनके वंशजों के करीब 10,000 नाम हटाने को कहा है।
देश की खबरें | महबूबा मुफ्ती का संघर्ष करने का संकल्प, आवास पर कार्यकर्ताओं का तांता लगा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के ज्यादातर वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी छोड़ दी थी और उसके बाद इसके भविष्य को लेकर प्रश्नचिह्न लगाए जाने लगे थे। लेकिन पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती की मंगलवार रात रिहाई के बाद उनके आवास पर कार्यकर्ताओं के तांता से नयी उम्मीदें दिखने लगी हैं।
देश की खबरें | अपराधियों के साथ खड़ी है उप्र सरकार, बर्खास्त किया जाए: कांग्रेस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपराध की हालिया घटनाओं को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं क्योंकि वहां की सरकार उनके साथ खड़ी है।
जरुरी जानकारी | इंदौर में चना कांटा, तुअर, उड़द के भाव में कमी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में बुधवार को चना कांटा 100 रुपये, तुअर (अरहर) 200 रुपये और उड़द के भाव में 200 रुपये प्रति क्विंटल की कमी हुई। चना दाल 50 रुपये, मसूर की दाल 50 रुपये, मूंग दाल 200 रुपये तुअर की दाल 400 रुपये एवं उड़द दाल 200 रुपये प्रति क्विंटल सस्ती बिकी।
जरुरी जानकारी | दूरसंचार अन्य सभी क्षेत्रों के लिए मददगार, आवश्यक सेवा के रूप देखे सरकार : सीओएआई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सीओएआई) ने कहा है कि अपनी बदलाव लाने की ताकत की वजह से दूरसंचार क्षेत्र अन्य क्षेत्रों को भी आगे बढ़ाने की क्षमता रखता है।
देश की खबरें | विधवा पेंशन ले रही थी 106 सुहागिन महिलाएं, कार्रवाई का आदेश
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले में पति को मृत बताकर सुहागन महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। प्रशासन को फिलहाल 106 ऐसे मामले मिले हैं।
देश की खबरें | भारतीय अर्थव्यवस्था खस्ताहाल : अभिषेक बनर्जी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बुधवार को कहा कि देश की अर्थव्यवस्था ‘खस्ताहाल’ है और प्रति व्यक्ति जीडीपी के मामले में बांग्लादेश के भारत से आगे निकलने का आईएमएफ का आकलन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने’ को पूरा करने की दिशा में हतोत्साहित करने वाली बात है।
देश की खबरें | मेट्रो कार शेड के लिए कांजुरमार्ग भूखंड में मिट्टी परीक्षण का काम शुरू: आदित्य ठाकरे
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे ने बुधवार को कहा कि मेट्रो कार डिपो निर्माण के लिए मुंबई के कांजुरमार्ग भूखंड में मिट्टी परीक्षण का काम शुरू हो गया है।
देश की खबरें | एनएमडीसी लिमिटेड से नागरनार इस्पात संयंत्र को अलग करने को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल समिति (सीसीईए) की बैठक में बुधवार को राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (एनएमडीसी) लिमिटेड से नागरनार इस्पात संयंत्र (एनएसपी) को अलग करने को मंजूरी दी गई।
जरुरी जानकारी | तीन दिनों में पहली बार रुपये में तेजी, डॉलर के मुकाबले चार पैसे का सुधार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई मुद्राओं में तेजी के रुख तथा घरेलू शेयरों दिन में लिवाली बहाल होने विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपये के प्रति धारण सुधरी और भारतीय मुद्रा अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले चार पैसे की बढ़त के साथ 73.31 पर बंद हुई। रुपया शुरू में दबाव में चल रहा था।
देश की खबरें | कोविड-19 लॉकडाउन के कारण वैश्विक उत्सर्जन में अभूतपूर्व कमी आई है : अध्ययन
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से वैश्विक स्तर पर कार्बन डाईऑक्साइड के उत्सर्जन में अभूतपूर्व कमी आई है। अंतरराष्ट्रीय शोधकर्ताओं की एक टीम ने नये अध्ययन में पाया गया कि यह कमी 2008 के वित्त्तीय संकट, 1979 के तेल संकट या विश्वयुद्ध द्वितीय के दौरान उत्सर्जन में आई कमी से भी ज्यादा है।
देश की खबरें | फर्जी टीआरपीः रिपब्लिक टीवी के दो वरिष्ठ संपादक पुलिस के समक्ष पेश हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिक टीवी के कार्यकारी संपादक निरंजन नारायणस्वामी और वरिष्ठ कार्यकारी संपादक अभिषेक कपूर फर्जी टीआरपी मामले में अपने बयान दर्ज कराने के लिए बुधवार को मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के समक्ष पेश हुए।