देश की खबरें | विधवा पेंशन ले रही थी 106 सुहागिन महिलाएं, कार्रवाई का आदेश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बदायूं जिले में पति को मृत बताकर सुहागन महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। प्रशासन को फिलहाल 106 ऐसे मामले मिले हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बदायूं (उप्र), 14 अक्टूबर बदायूं जिले में पति को मृत बताकर सुहागन महिलाओं द्वारा विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने का मामला सामने आया है। प्रशासन को फिलहाल 106 ऐसे मामले मिले हैं।

जिलाधिकारी ने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पेंशन रोकने की कार्रवाई के साथ अभी तक उन्हें दी गयी राशि वसूलने का भी निर्देश दिया है।

यह भी पढ़े | Maharashtra ‘Mission Begin Again’ Fresh Guidelines: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कल से Metro ट्रेन सेवा शुरू करने की मिली इजाजत, धार्मिक स्थल पर पाबंदी जारी.

जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार ने बुधवार को बताया कि जिले में कुल 106 महिलाएं ऐसी हैं जिन्होंने अपने पति को मृत दिखा कर पेंशन का लाभ लिया है। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे भी मामले हैं जिनमें महिला ने पहले पति के मरने के बाद पेंशन लेना शुरू किया था, लेकिन दूसरे विवाह के बाद उसे बंद नहीं कराया। अधिकारी ने कहा कि वर्तमान में सुहागन मिली सभी महिलाओं की पेंशन रोकी जा रही है और उन्हें पेंशन के रूप में अब तक दी गई धनराशि की वसूली भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा 891 ऐसी महिलाएं भी हैं जिनकी मौत हो चुकी है लेकिन अभी तक उनके खाते में पेंशन की रकम जा रही है, उसे बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

इस पूरे प्रकरण पर बदायूँ के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत का कहना है कि कुछ शिकायतें मिली हैं, उनकी जांच कराई जा रही है।

उन्होंने कहा कि यह एक सतत प्रकिया है जिसमें निरंतर जांच चलती रहती है और यथोचित कार्रवाई भी की जाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\