देश की खबरें | जयपुर सोना तस्करी मामले में एनआईए ने दो व्यक्तियों को किया गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सऊदी अरब से 18 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के मामले के संबंध में रियाद में काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने सऊदी अरब से 18 किलोग्राम सोने की तस्करी करने के मामले के संबंध में रियाद में काम करने वाले दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Maharashtra ‘Mission Begin Again’ Fresh Guidelines: महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कल से Metro ट्रेन सेवा शुरू करने की मिली इजाजत, धार्मिक स्थल पर पाबंदी जारी.

एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि राजस्थान के नागौर जिले के निवासी चुना राम और एजाज खान को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

अधिकारी ने कहा कि तीन जुलाई को जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर तस्करी कर लाए जा रहे 18.5 किलोग्राम सोना बरामद होने के मामले के संबंध में एजेंसी ने राजस्थान में चार स्थानों पर तलाशी ली है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 35 उम्‍मीदवारों की तीसरी सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट.

सीमा शुल्क अधिकारियों ने हवाई अड्डे पर सोना जब्त किया था और दस लोगों को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा कि आरोपी स्पाइस जेट के विमान से रियाद से आए थे और वे भारत में सोने की तस्करी के आपराधिक षड्यंत्र में शामिल हुए।

एनआईए के अधिकारी ने कहा कि छड़ और बिस्कुट के रूप में सोना को इमरजेंसी लाइट की बैटरियों में छिपा कर लाया गया था।

एनआईए ने भारतीय दंड संहिता और विधि विरुद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत 22 सितंबर को पुनः मामला दर्ज किया था।

प्रवक्ता ने कहा कि चुना राम और एजाज खान अपराध करने में शामिल मुख्य षड्यंत्रकारी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\