एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमनाथ मंदिर न्यास का अध्यक्ष बनाया गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोमवार को गुजरात में गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में विश्व प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले न्यास का नया अध्यक्ष सर्वसम्मति से नियुक्त किया गया। वह इस पद पर आसीन होने वाले दूसरे प्रधानमंत्री हैं।
देश की खबरें | तेल उत्पादक देशों द्वारा कम उत्पादन करने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में आई है तेजी : प्रधान
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान तेल उत्पादक देशों द्वारा कम उत्पादन करने के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं।
देश की खबरें | दशम सिख गुरु गोविन्द सिंह जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित करने के लिए न्यायालय में याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को केंद्र और राज्य सरकारों से एक याचिका पर जवाब तलब किया जिसमें कहा गया है कि सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
देश की खबरें | किसान संगठनों, सरकार के बीच दसवें दौर की वार्ता अब बुधवार को होगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और सरकार के बीच दसवें दौर की वार्ता अब 20 जनवरी को होगी। केंद्र ने कहा है कि दोनों पक्ष जल्द से जल्द गतिरोध सुलझाना चाहते हैं लेकिन अलग विचारधारा के लोगों की संलिप्तता की वजह से इसमें देरी हो रही है।
जरुरी जानकारी | ‘आईपी एड्रेस’ बंद किये जाने के खिलाफ अमेरिकी कंपनी ने उच्च न्यायालय में दायर की याचिका
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मोबाइल एवं वेब पुश नोटिफिकेशन जैसी सेवाएं देने वाली अमेरिकी कंपनी वन सिग्नल इंक ने बिना कारण बताये या पक्ष रखने का मौका दिये बिना आईपी एड्रेस ब्लॉक किये जाने के खिलाफ दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है, जो सोमवार को सुनवाई के लिये सामने आई।
देश की खबरें | हेमंत सोरेन मिले सोनिया, राहुल से, किसान आंदोलन और नए मंत्री बनाने समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात कर किसान आंदोलन एवं मंत्रिमंडल में नए लोगों को शामिल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। बाद में सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात की।
जरुरी जानकारी | एलएलपी कानून में संशोधन करेगी सरकार, समिति की रिपोर्ट पर मांगे सुझाव
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकार ने सीमित दायित्व भागीदारी (एलएलपी) कानून में संशोधनों को लेकर इस संबंध में गठित उच्चस्तरीय समिति के सुझावों पर संबंधित पक्षों से सुझाव एवं टिप्पणियां आमंत्रित की हैं।
जरुरी जानकारी | आभासी दावोस शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले वैश्विक नेताओं में मोदी, चिनफिंग भी होंगे शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग इस महीने के आखिर में विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के पांच दिवसीय ऑनलाइन दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले शीर्ष विश्व नेताओं में शामिल होंगे।
जरुरी जानकारी | क्षारखंड के कोयला प्रखंडों का काम शुरू करने में मुख्यमंत्री से सहायता का आग्रह किया जोशी ने
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कोयला एवं खदान मंत्री प्रह्लाद जोशी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से राज्य में उत्पादन बढ़ाने के लिये कोयला खंडों का परिचालन जल्द शुरू करने में सहायता का सोमवार को आग्रह किया।
देश की खबरें | झारखंड में दस साइबर अपराधी गिरफ्तार
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. साइबर अपराधियों के खिलाफ जारी अभियान के तहत पुलिस ने रविवार की रात देवघर तथा दुमका जिला से 10 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 28 मोबाइल फोन, 40 सिमकार्ड, आठ पासबुक और एक ऑल्टो कार बरामद की।
जरुरी जानकारी | पीएफसी के 5,000 करोड़ रुपये के बॉंड इश्यू को लक्ष्य से ज्यादा आवेदन, तय समय से पहले बंद
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी पावर फाइनेंस कार्पोरेशन (पीएफसी) के 5,000 करोड़ रुपये के करयोग्य गैर- परिवर्तनीय डिबेंचर (एनसीडी) को सोमवार को तय सीमा से नौ गुणा के करीब आवेदन प्राप्त हो गये और इसे देखते हुये इश्यू को तय समय से 11 दिन पहले ही अभिदान के लिये बंद कर दिया गया।
जरुरी जानकारी | इरडई के समूह ने यातायात उल्लंघन प्रीमियम की शुरुआत का सुझाव दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बीमा नियामक इरडई के एक कार्य समूह ने मोटर बीमा प्रीमियम में स्वयं को क्षति की भरपाई, तीसरे पक्ष के नुकसान की भरपाई तथा अन्य तरह के बीमा प्रीमियम के साथ साथ‘यातायात उल्लंघन प्रीमियम’ की शुरुआत करने की सिफारिश की है।
देश की खबरें | 'द लेजेंड ऑफ हनुमान' की एनिमेटेड सीरीज में अपनी आवाज देंगे अभिनेता शरद केलकर
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता शरद केलकर हॉटस्टार स्पेशल्स की एनिमेटेड सीरीज ''द लेजेंड ऑफ हनुमान'' में अपनी आवाज देंगे।
देश की खबरें | राजस्थान में 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित, 4.95 करोड़ मतदाता पंजीकृत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राज्य निर्वाचन विभाग ने 200 विधानसभा क्षेत्रों के लिए अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की है। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 10,61,303 मतदाताओं के नाम जोड़े गए हैं। राज्य में अब कुल मतदाताओं की संख्या 4,95,80,319 हो गयी है।
विदेश की खबरें | कैपिटल में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान पुलिस कमान से कोई निर्देश नहीं था
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका में प्रदर्शनकारियों ने जब कैपिटल (अमेरिकी संसद भवन) पर धावा बोला तब कई पुलिस अधिकारियों ने इस बारे में स्वयं निर्णय किया कि उनका मुकाबला कैसे करना है। इसको लेकर कोई दिशानिर्देश या कोई योजना नहीं थी। साथ ही इसके लिए कोई शीर्ष नेतृत्व भी नहीं था।
देश की खबरें | भारत में तैयार टीके कोविड-19 के खिलाफ मानवता के काम आएंगे: मोदी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि भारत में तैयार और निर्मित टीके कोविड-19 के खिलाफ मानवता के काम आएंगे।
देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 304 नए मामले, तीन लोगों की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 304 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 2,51,882 तक पहुंच गयी।
देश की खबरें | सांसदों के साथ श्रेष्ठ पद्धतियों को साझा करेंगे पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोग: बिरला
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को कहा कि पद्म पुरस्कार से सम्मानित लोग श्रेष्ठ पद्धतियों, विषय-विशेष संबंधी जानकारी तथा विकास के मॉड्यूल संसद सदस्यों के साथ साझा करेंगे जिससे देश में नवोन्मेषी, सहभागितापूर्ण और सतत विकास सुनिश्चित होगा।
देश की खबरें | मंत्रीपद न मिलने से नाराज विधायक मंगलवार को बेंगलुरु में करेंगे बैठक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार में हाल ही में हुए मंत्रिमंडल विस्तार में मंत्री पद न मिलने से नाराज कुछ भाजपा विधायक मंगलवार को यहां बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे जिसमें नई दिल्ली स्थित वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करना शामिल है।
देश की खबरें | मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार : बिहार के मुख्यमंत्री
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा।