देश की खबरें | मंत्रिमंडल का जल्द होगा विस्तार : बिहार के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा।

पटना, 18 जनवरी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य मंत्रिमंडल का जल्द विस्तार होगा।

नीतीश ने पटना में जद (यू) कार्यालय में पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पत्रकारों द्वारा मंत्रिमंडल विस्तार के संबंध में पूछे गये सवाल पर नीतीश ने कहा, ‘‘मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द होगा। इस संबंध में बातचीत चल रही है। आपस (गठबंधन) में सब कुछ ठीक है। कहीं कोई समस्या नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार जब भी होगा तो सबको इसकी जानकारी मिल जायेगी।

मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सत्ताधारी दल भाजपा और जदयू के बीच खींचतान की चर्चा के बीच रविवार को राज्य के भाजपा अध्यक्ष संजय जायसवाल, उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी को नीतीश ने अपने आधिकारिक निवास पर बुलाया था। बैठक में इस मुद्दे पर मतभेद खत्म हो जाने की बात सामने आयी थी लेकिन दोनों दलों के बीच किस ‘फार्मूले’ पर सहमति बनी इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है।

बिहार में सत्ताधारी राजग में कुल चार घटक दल भाजपा, जद(यू), पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी शामिल है।

बिहार राज्य मंत्रिमंडल में वर्तमान में भाजपा के दो उपमुख्यमंत्री सहित सात सदस्य हैं जबकि मुख्यमंत्री के अलावा जद(यू) के केवल चार मंत्री हैं। मांझी की पार्टी से उनके पुत्र और विकासशील इंसान पार्टी से सहनी को भी मंत्रिमंडल में स्थान दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू