एजेंसी न्यूज

ताजा खबरें | सरकार ने किसानों के साथ किए वादों को नहीं निभाया, वापस ले तीनों कृषि कानून : विपक्ष

Bhasha

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा में शुक्रवार को कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने सरकार पर किसानों के साथ किए गए वादों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए विवादों में घिरे तीन नये कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार पर दबाव बनाया। हालांकि सत्ता पक्ष की ओर से कहा गया कि भले ही सरकार इस कानून में संशोधन को तैयार हो गयी हो किंतु इसका यह अर्थ नहीं है कि इन कानूनों में खामी है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लोनार झील का दौरा किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील का दौरा किया और अधिकारियों से स्थानीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचाए बिना स्थल पर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के लिए कहा।

जरुरी जानकारी | व्यापार संवर्धन परिषद ने लेबनान के उद्योग संगठन से समझौता किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय व्यापार संवर्धन परिषद (टीपीसीआई) ने शुक्रवार को कहा कि उसने भारत और लेबनान के बीच व्यापार व व्यापार संबंधों को बढ़ावा देने के लिये वहां के एक उद्योग संगठन एसोसिएशन ऑफ बीका इंडस्ट्रियलिस्ट्स (एबीआई) के साथ समझौता किया है।

जरुरी जानकारी | सूक्ष्मवित्त ऋणदाताओं के लिए नियमन को सुसंगत बनाने पर विचार करेगा आरबीआई

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. असम विधानसभा द्वारा राज्य में सूक्ष्मवित्त संस्थानों के नियमन के लिए कानून बनाने के मद्देनजर भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह ऐसे सूक्ष्म ऋणदाताओं के लिए नियमन को सुसंगत बनाने पर विचार करेगा।

ताजा खबरें | ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा के बाद टिकैत आंसू बहाकर बच नहीं सकते : के जे अल्फोंस

Bhasha

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. ऐतिहासिक स्मारक लाल किले पर धार्मिक झंडा लगाए जाने को ‘‘राजद्रोह’’ करार देते हुए भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री के जे अल्फोंस ने शुक्रवार को राज्यसभा में कहा कि किसान नेता राकेश टिकैत 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा के बाद आंसू बहाकर बच नहीं सकते।

खेल की खबरें | पाकिस्तान 272 रन पर सिमटा, दक्षिण अफ्रीका के चाय तक दो विकेट पर 26 रन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के निचले क्रम में फहीम अशरफ ने नाबाद 78 रन बनाये और वह शीर्ष स्कोरर रहे जिसमें 12 चौके शामिल थे। इसके बाद नोर्ट्जे ने दूसरे दिन दूसरे सत्र में पाकिस्तानी पारी खत्म कर दी।

ताजा खबरें | तोमर ने किया कृषि कानूनों का बचाव, कहा: विपक्ष नहीं गिना सका खामियां

Bhasha

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने शुक्रवार को तीन नये कृषि कानूनों का पुरजोर बचाव करते हुए कहा कि ये किसानों के जीवन में ‘‘क्रांतिकारी परिवर्तन’’ लाने वाले और उनकी आय बढ़ाने वाले हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा इन कानूनों में किसी भी संशोधन के लिए तैयार होने का यह कतई मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए कि इन कानूनों में कोई खामी है।

खेल की खबरें | भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट मैच के पहले दिन का स्कोर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन का स्कोर इस प्रकार रहा।

खेल की खबरें | जो रूट और इंग्लैंड के नाम रहा चेपक में पहला दिन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कप्तान जो रूट ने अपनी शानदार फार्म जारी रखते हुए अपने 100वें टेस्ट मैच में शतक जमाया जिससे इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ पहले टेस्ट क्रिकेट मैच के शुरुआती दिन तीन विकेट पर 263 रन बनाकर मजबूत नींव रखी।

देश की खबरें | विशेषज्ञ समिति ने फाइजर के कोविड-19 टीके को अनुमति नहीं देने की सिफारिश की थी : अधिकारी

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के अपने टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए दवा कंपनी फाइजर ने अपना आवेदन वापस लेने की घोषणा की है। इससे दो दिन पहले देश के औषधि नियामक की एक विशषज्ञ समिति ने इस चरण में कंपनी के टीके को ऐसी मंजूरी देने के खिलाफ सिफारिश की थी। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

देश की खबरें | शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी घोषणा नहीं की : आप विधायक प्रीति तोमर

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आप विधायक प्रीति तोमर ने शुक्रवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में इन आरोपों से इंकार किया कि अपने नामांकन पत्र में उन्होंने शैक्षणिक योग्यता के बारे में झूठी घोषणा की थी और कहा कि उनके एमएससी और बीएड की डिग्री उनके शादी से पहले के उपनाम के साथ जारी हुई थी जिसे उन्होंने शादी के बाद बदल लिया था।

देश की खबरें | पुडुचेरी: राज्यपाल बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर कांग्रेस समेत अन्य दलों ने किया अनशन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी की उप राज्यपाल किरण बेदी को वापस बुलाने की मांग को लेकर यहां शुक्रवार को दिन भर अनशन पर बैठे ‘सेकुलर डेमोक्रेटिक अलांयस’ (एसडीए) में शामिल दलों का मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने नेतृत्व किया।

देश की खबरें | अदालत ने कंगना मामले की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने शुक्रवार को पुलिस को अभिनेत्री कंगना रनौत और उनकी बहन द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए कथित भड़काऊ संदेशों के खिलाफ दर्ज शिकायत के संबंध में जारी जांच आदेश की प्रगति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

देश की खबरें | भिवानी और चर्खी दादरी में सड़क जाम करेंगे किसान संगठन

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ भिवानी में किसानों के जारी धरने के दौरान खाप, किसान संगठनों, सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनों की बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा के निर्देश पर 6 फरवरी को 12 से 3 बजे तक सभी राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों को जाम करने का निर्णय किया गया है ।

देश की खबरें | भारत में लगभग 50 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 टीके लगाए गए

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 50 लाख लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं जबकि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 1.51 लाख पर आ गई है।

जरुरी जानकारी | आरबीआई की आंतरिक समिति केंद्रीय बैंक के डिजिटल मुद्रा मॉडल पर कर रही विचार, जल्द होगा निर्णय

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के डिप्टी गवर्नर बी पी कानूनगो ने शुक्रवार को कहा कि आरबीआई की आंतरिक समिति केंद्रीय बैंक की डिजिटल मुद्रा जारी करने के तौर तरीकों पर गौर कर रही है और ‘ बहुत जल्दी ही ’ इस बारे में अपनी सिफारिश प्रस्तुत निर्णय देगी।

देश की खबरें | विश्वभारती के कुछ आश्रमवासी स्वार्थी हैं : कुलपति

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय विश्वविद्यालय में नया विवाद पैदा करते हुए विश्वभारती के कुलपति विद्युत चक्रवर्ती ने आश्रमवासियों के एक धड़े को स्वार्थी बताया है।

देश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को गुजरात उच्च न्यायालय पर डाक टिकट जारी करेंगे

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात उच्च न्यायालय की हीरक जयंती समारोह के अवसर पर एक स्मारक डाक टिकट ऑनलाइन जारी करेंगे।

जरुरी जानकारी | टेक महिन्द्रा ने मिलिन्द कुलकर्णी को सीएफओ नियुक्त किया

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी सेवाओं के प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा ने शुक्रवार को मिलिंद कुलकर्णी को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नामित किया।

जरुरी जानकारी | आरबीआई खुदरा निवेशकों को सीधे सरकारी प्रतिभूति बाजार में प्रवेश की इजाजत देगा

Bhasha

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. छोटे निवेशकों को सरकारी बॉन्ड में सीधे निवेश के लिए प्रोत्साहित करने के एक प्रमुख कदम के तहत भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को कहा कि वह उन्हें सरकारी बॉन्ड सीधे खरीदने की इजाजत देगा।

Categories