देश की खबरें | भारत में लगभग 50 लाख लाभार्थियों को कोविड-19 टीके लगाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 50 लाख लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं जबकि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 1.51 लाख पर आ गई है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत अब तक लगभग 50 लाख लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं जबकि देश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या कम होकर 1.51 लाख पर आ गई है।

भारत में उपचाराधीन रोगियों की संख्या अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का महज 1.40 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने कहा, ''भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमितों की संख्या 7,828 है जो दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है। रूस, जर्मनी, इटली, ब्राजील, फ्रांस, ब्रिटेन और अमेरिका में यह संख्या कहीं अधिक है।''

मंत्रालय के अनुसार 17 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमितों की संख्या राष्ट्रीय औसत से कम है। लक्षद्वीप में प्रति दस लाख की आबादी पर मरीजों की संख्या सबसे कम 1,722 है।

मंत्रालय ने कहा कि पांच फरवरी तक देश में कुल 49,59,445 लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं। 24 घंटे के दौरान 11,184 सत्रों में 5,09,893 लोगों को टीके लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में अब तक टीकाकरण के कुल 95,801 सत्र आयोजित किये जा चुके हैं। आठ राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 61 प्रतिशत लाभार्थियों को टीके लगाए गए हैं। देश में जितने लोगों को टीके लगाए गए हैं, उनमें से 11.9 प्रतिशत (5,89,101) टीके उत्तर प्रदेश में लगाए गए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 24 घंटे के दौरान 15,853  लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,04,96,308 हो गई है।

मंत्रालय ने कहा, ''कुल संक्रमितों और ठीक हो चुके लोगों की संख्या में अंतर बढ़कर 1,03,44,848 हो गया है।''

मंत्रालय ने कहा कि संक्रमण से उबरने के 85.06 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों से सामने आए हैं। केरल में एक दिन में सबसे अधिक 6,341 लोग संक्रमण से उबरे हैं।

महाराष्ट्र में 24 घंटे की अवधि में संक्रमण से उबरे लोगों की संख्या 5,339 है। तमिलनाडु में 517 लोग ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि देश में एक दिन में संक्रमण के 12,408 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 84.25 प्रतिशत मामले छह राज्यों और केन्द्र शासित राज्यों में दर्ज किये गए ।

केरल में रोजाना संक्रमण के सबसे अधिक मामले सामने आ रहे हैं। राज्य में एक दिन में संक्रमण के 6,102 मामले सामने आए हैं। इसके बाद महाराष्ट्र में 2,736 जबकि तमिलनाडु में 494 नए मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 24 घंटे की अवधि के दौरान कुल 120 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से छह राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में 74.17 प्रतिशत मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 46 रोगियों की जान गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट