जरुरी जानकारी | टेक महिन्द्रा ने मिलिन्द कुलकर्णी को सीएफओ नियुक्त किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईटी सेवाओं के प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा ने शुक्रवार को मिलिंद कुलकर्णी को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नामित किया।
नई दिल्ली, पांच फरवरी आईटी सेवाओं के प्रमुख कंपनी टेक महिंद्रा ने शुक्रवार को मिलिंद कुलकर्णी को अपना नया मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नामित किया।
कुलकर्णी की नियुक्ति दो अप्रैल, 2021 से प्रभावी है और वह मौजूदा सीएफओ मनोज भट का स्थान लेंगे।
भट ने एम एंड एम समूह के समूह मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में नेतृत्व संभालेंगे जहां रोटेशन रणनीति के तहत होगा।
टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीपी गुरनानी ने कहा, ‘‘यह मनोज के साथ काम करने में खुशी की बात है, और मैं एम एंड एम ग्रुप के मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में अपनी नई भूमिका के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।’’
उन्होंने कहा कि संगठन के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कुलकर्णी वर्ष 2002 से टेक महिंद्रा के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने टेक महिंद्रा में मई 2018 तक टेक महिंद्रा के सीएफओ होने के साथ प्रमुख नेतृत्व पदों पर काम किया है, और कंपनी के वरिष्ठ सलाहकार के रूप में उनकी मौजूदा भूमिका थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)