देश की खबरें | महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री ने लोनार झील का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील का दौरा किया और अधिकारियों से स्थानीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचाए बिना स्थल पर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के लिए कहा।

नागपुर, पांच फरवरी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुक्रवार को बुलढाणा जिले में स्थित लोनार झील का दौरा किया और अधिकारियों से स्थानीय जैव विविधता को नुकसान पहुंचाए बिना स्थल पर पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने के लिए कहा।

जिला सूचना कार्यालय की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मुख्यमंत्री ने लोनार झील के पास वन कुटी दर्शन स्थल और दैत्य सूदान मंदिर का दौरा किया।

लगभग 50,000 साल पहले एक उल्कापिंड के पृथ्वी से टकराने के बाद निर्मित गोलाकार लोनार झील एक लोकप्रिय पर्यटन केंद्र है।

ठाकरे ने कहा कि लोनार झील जैव विविधता का सागर है और भीड़भाड़ से बचने के लिए स्थल के आसपास सावधानीपूर्वक पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने की योजना बनाने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि तदनुसार, एक मसौदा योजना तैयार की जानी चाहिए और इस स्थल को नया रूप देने के लिए इसे ठीक से लागू किया जाना चाहिए।

विज्ञप्ति के अनुसार, ठाकरे ने अधिकारियों के साथ बैठक की और लोनार झील के विकास पर चर्चा की।

विज्ञप्ति में मुख्यमंत्री के हवाले से कहा गया, ‘‘लोनार झील बहुत लोकप्रिय है, बड़ी संख्या में वैज्ञानिक यहां आते हैं। सभी प्रकार के पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘झील के चारों ओर विशाल जैव विविधता है और उचित तरीके से इस जगह को विकसित करने की आवश्यकता है।’’

ठाकरे ने कहा कि झील स्थल को विकसित करते समय इसकी जैव विविधता को नुकसान नहीं पहुंचाया जाना चाहिए और आगंतुकों के सीमित प्रवेश की अनुमति दी जानी चाहिए।

पिछले साल रामसर संरक्षण संधि के तहत लोनार झील को अंतरराष्ट्रीय महत्व के स्थल के रूप में चुना गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Parsi New Year 2026 Messages: नवरोज मुबारक! इन हिंदी WhatsApp Wishes, GIF Greetings, Quotes, Photo SMS के जरिए दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Match Winner Prediction: तीसरे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Pitch Report: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज मचाएंगे कहर? यहां जानें बे ओवल की पिच रिपोर्ट

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\