एजेंसी न्यूज
देश की खबरें | गिरफ्तार आतंकी डोडा में राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की फिराक में था: सेना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हथियार और गोलाबारूद के साथ हाल ही में गिरफ्तार किया गया आतंकवादी जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में ‘सनसनीखेज’ राजनीतिक हत्याओं को अंजाम देने की योजना बना रहा था। सेना ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केरल महिला कांग्रेस प्रमुख ने टिकट नहीं मिलने पर पद से इस्तीफा दिया, सिर के बाल मुंडाये
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में कांग्रेस को तब अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा जब महिला कांग्रेस की केरल इकाई की अध्यक्ष लतिका सुभाष ने एत्तूमनूर सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद रविवार को पद से इस्तीफा दे दिया। सुभाष ने राज्य में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची नयी दिल्ली में जारी होने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
देश की खबरें | ओडिशा पुलिस ने बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा पुलिस ने रविवार को जाजपुर जिले के मुकुंदपुर गांव में छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
देश की खबरें | बंबई उच्च न्यायालय ने 31 साल बाद महिला की वसीयत पर अमल करने की अनुमति दी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बंबई उच्च न्यायालय ने एक दिवंगत महिला की वसीयत पर अमल करने की अनुमति देते हुए इस मामले को ''न्याय प्रणाली की दुखद तथा भयावह नाकामी'' करार दिया। दरअसल, इस सिलसिले में एक याचिका 31 साल पहले दायर की गई थी।
देश की खबरें | बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करेगी भाजपा : स्वपन दासगुप्ता
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के हुगली जिले की तारकेश्वर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाये जाने के कुछ ही मिनट बाद भाजपा के राज्यसभा सदस्य स्वपन दासगुप्ता ने कहा कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के ‘सिंडिकेट राज’ को खत्म करना चाहती है।
देश की खबरें | कोविड-19 : इंदौर में बिना मास्क घूम रहे 9,100 से ज्यादा लोगों को चुकाना पड़ा जुर्माना
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित इंदौर में इस महीने मास्क लगाए बगैर सार्वजनिक स्थलों पर घूमना 9,183 लोगों को महंगा पड़ा और शहरी निकाय ने उनसे कुल 4.65 लाख रुपये का जुर्माना मौके पर ही वसूल लिया।
देश की खबरें | तमिलनाडु में भाकपा ने छह सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाकपा ने तमिलनाडु विधानसभा के लिए अगले महीने होने वाले चुनाव के के वास्ते छह सीटों पर अपने उम्मीदवारों की सूची रविवार को जारी की। भाकपा ये चुनाव द्रमुक के साथ गठबंधन में लड़ रही है।
देश की खबरें | उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की तीन घटनाएं हुईं: पुलिस
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पूर्वी दिल्ली में पिछले दो दिनों में गोलीबारी की तीन घटनाएं हुई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | एनएससीएन-आईएम ने केंद्र से नगा मुद्दे का समाधान करने कहा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नगा संगठन एनएससीएन-आईएम ने नगालैंड में दशकों पुरानी उग्रवाद की समस्या का समाधान करने के लिए रविवार को केंद्र सरकार से अपील की। हालांकि, यह भी स्पष्ट कर दिया कि 2015 के मसौदा समझौता के दायरे के बाहर कोई भी समाधान उसे स्वीकार्य नहीं होगा।
ब्रिटेन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, प्रीति पटेल ने मांगी रिपोर्ट
Bhashaस्कॉटलैंड यार्ड ने रविवार को दक्षिण लंदन में सतर्कता बरतने के अपने कार्य का बचाव किया जहां 33 वर्ष की एक महिला लापता पायी गई और बाद में पता चला कि उसकी हत्या कर दी गई है. सारा एवरर्ड पिछले हफ्ते एक मित्र के घर से लौटने के दौरान लापता हो गई थी.
देश की खबरें | भाजपा असम के नायकों को उचित सम्मान देने वाली एकमात्र पार्टी है: राजनाथ
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है, जिसने असम के नायकों को उचित सम्मान और मान्यता दी है।
विदेश की खबरें | श्रीलंका में भारतीय राजनयिक ने उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों का दौरा किया, तमिल नेताओं से वार्ता की
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में भारत के शीर्ष राजनयिक ने उत्तरी एवं पूर्वी प्रांतों का दौरा किया और इस दौरान उन्होंने वरिष्ठ तमिल नेताओं से बातचीत की और इस बात पर जोर दिया कि एकीकृत श्रीलंका के अंदर सार्थक विकेंद्रीकरण के माध्यम से अल्पसंख्यक तमिल समुदाय की वैध आकांक्षाओं की प्राप्ति, द्वीपीय देश की शांति, समावेशी प्रगति और ताकत में योगदान देगा।
देश की खबरें | द्रमुक विधायक श्रवणन भाजपा में शामिल
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले द्रमुक विधायक पी श्रवणन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
देश की खबरें | कुरान में बदलाव के लिये याचिका दाखिल करने वाले वसीम रिजवी के खिलाफ प्रदर्शन : गिरफ्तारी और सख्त सजा की मांग
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी द्वारा कुरान शरीफ से 26 आयतें हटवाने के इरादे से उच्चतम न्यायालय में अर्जी दाखिल किये जाने के विरोध में रविवार को राजधानी लखनऊ स्थित बड़े इमामबाड़े में व्यापक प्रदर्शन किया गया।
देश की खबरें | पंजाब के बामियाल के पास पाकिस्तानी ड्रोन दिखा, बीएसएफ की गोलीबारी के बाद वापस लौटा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के पठानकोट में एक पाकिस्तानी ड्रोन रविवार को भारतीय क्षेत्र में घुसा लेकिन जब सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने उसे देखा और उसकी दिशा में गोलाबारी की, तो वह वापस लौट गया। यह जानकारी पुलिस के एक अधिकारी ने दी।
देश की खबरें | पिछले वर्ष 22 मार्च से 31 दिसंबर के बीच दिल्ली में 300 से अधिक विरोध प्रदर्शन हुए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पिछले साल 22 मार्च से 31 दिसंबर के बीच दिल्ली में विभिन्न समूहों और संगठनों द्वारा कुल 303 विरोध प्रदर्शन किए गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
देश की खबरें | केरल चुनाव: भाजपा ने श्रीधरन को पलक्कड़ से उतारा मैदान में, दो सांसदों, एक पूर्व राज्यपाल को भी टिकट
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा ने आगामी केरल विधानसभा चुनाव के मद्देनजर 112 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। पार्टी ने ‘मेट्रो मैन’ के नाम से मशहूर ई श्रीधरन को पलक्कड़ से उम्मीदवार बनाया है जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के सुरेन्द्रन को दो सीटों से मैदान में उतारा है।
देश की खबरें | एनएच-44 पर पक्की दीवार खड़ी करने, बोरवेल की खुदाई करने को लेकर किसानों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के सोनीपत जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर कथित तौर पर पक्की दीवार खड़ी करने और एक बोरवेल की खुदाई करने को लेकर पुलिस ने किसानों के खिलाफ दो अलग-अलग मामले दर्ज किये हैं। यह स्थान दिल्ली से लगे सिंघू बार्डर के नजदीक स्थित है, जो केंद्र के नये कृषि कानून के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों का एक मुख्य आंदोलन स्थल है।
खेल की खबरें | भवानी देवी ओलंपिक का टिकट हासिल करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बनीं
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु की सीए भवानी देवी इस साल होने वाले तोक्यो ओलंपिक का टिकट हासिल कर इन खेलों के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय तलवारबाज बन गयी है।
देश की खबरें | पंजाब में अधिकारी चयन में कथित अनियमितता की जांच सेना ने सीबीआई को सौंपी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने अधिकारियों के चयन के लिए पंजाब में हुई परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच सीबीआई को सौंप दी है। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।