देश की खबरें | द्रमुक विधायक श्रवणन भाजपा में शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले द्रमुक विधायक पी श्रवणन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
चेन्नई, 14 मार्च तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले द्रमुक विधायक पी श्रवणन रविवार को भाजपा में शामिल हो गए।
भाजपा ने तुरंत ही श्रवणन को मदुरै उत्तर विधानसभा सीट से पार्टी का उम्मीदवार बनाने की भी घोषणा कर दी।
विधायक ने द्रमुक के जिला स्तरीय पदाधिकारियों पर ''मूक यातना'' का आरोप लगाते हुए भगवा पार्टी का दामन थामा है।
दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति द्वारा जारी 17 उम्मीदवारों की सूची में श्रवणन का भी नाम शामिल है।
भाजपा की सूची में तमिलनाडु के प्रदेश अध्यक्ष एल मुरुगन, अभिनेत्री से नेता बनीं खुशबू सुंदर और पूर्व मंत्री नयनार नागेंद्रन का भी नाम शामिल है।
सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने विधानसभा की 20 सीटें भाजपा को दी है। इसके अलावा, कन्याकुमारी लोकसभा सीट भी भगवा पार्टी को दी है।
विधानसभा चुनाव और लोकसभा सीट पर उपचुनाव छह अप्रैल को होंगे।
विधानसभा चुनाव से पहले कू का सेलवम के बाद भाजपा में शामिल होने वाले श्रवणन द्रमुक के दूसरे विधायक हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)